ampmnews

शहीद विकास राहड़ को चार माह के बेटे ने दी मुखाग्नि, हजारों लोगों ने नम आंखों से किया विदा

भट्टूकलां/मनोज सोनी। सिक्किम में एक दुखदायी सड़क हादसे में शहीद हुए गांव पीलीमंदौरी के जवान विकास राहड़ आज दोपहर बाद पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ और चार माह के पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। सेना की तरफ से पहुंचे जवानों ने उन्हें सलामी दी, साथ ही बेटे, पत्नी सहित परिजनों व ग्रामीणों ने भी अंतिम दर्शन कर सलामी दी।

 

वहीं चेयरमैन सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, बलवान दौलतपुरिया, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वेद फुलां ने भी पहुंचकर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की व परिवारजनों को ढाढस बंधाया। इससे पहले जवान का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब सवा 10 बजे भट्टू बस स्टैंड लाया गया। जहां भारी संख्या में हजारों लोग मौजूद रहे। यहां से एक विशाल काफिले के साथ उन्हें गांव तक लाया गया। भट्टू से गांव पीलीमंदौरी तक जगह-जगह अंतिम दर्शनों के लिए लोग खड़े रहे।

 

वहीं गांव पीलीमंदौरी शुरू होने से पहले ही रोड के दोनों तरफ ग्रामीण अपने गांव के सुपूत के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे हुए थे। जैसे ही काफिला वहां से गुजरा तो ग्रामीणों ने शहीद और भारत माता की जय-जयकार करनी शुरू कर दी। कुछ देर के लिए शहीद का पार्थिव शरीर उनकी ढाणी पर ले जाया गया, जहां से बाद में खेल स्टेडियम ले जाया गया। जवान विकास कुमार वालीबॉल नेशनल टीम के खिलाड़ी रहे हैं और गांव के खेल स्टेडियम से बेहद लगाव होने के चलते उनका अंतिम संस्कार खेल स्टेडियम में किया गया।

 

खेल स्टेडियम तक भी भारी संख्या में लोग सुबह से ही जमा हो गए थे। जहां जहां से शहीद की अंतिम यात्रा गुजरी, हर किसी ने नम आंखों से गांव के लाल को विदाई दी। खेल स्टेडियम पहुंचकर श्रद्धांजली दी गई। शहीद के बेटे, पत्नी व परिजनों को अंतिम दर्शन करवाए गए, जिसके बाद यहां पहुंचे सभी नेतागण, अधिकारियों व ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

अंत में चार माह के पुत्र ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। आपको बता दें कि भट्टू खंड खंड के गांव पीलीमंदौरी में नहर के पास ढाणी में रहने वाले किसान इंद्रराज का होनहार पुत्र विकास वर्ष 2018 में सेना में भर्ती हुआ था। खेलों में अव्वल रहने वाला विकास खेल कोटे से ही सेना में भर्ती हुआ था। इससे पहले वह वॉलीबाल में नेशनल टीम का खिलाड़ी था और खेलों में अपने गांव का नाम रोशन कर रहा था।

 

फिल्हाल वह आर्मी में 25 ग्रेनेडियर्स यूनिट में सिक्किम में तैनात था। 23 दिसंबर को सेना के जवानों का एक दल ट्रक में सवार होकर सिक्किम के जेमा से थंगू के लिए निकला था। ट्रक के साथ आर्मी की दो वैन भी थीं। एक तीखे मोड़ पर अचानक ट्रक बेकाबू हो गया और खाई में जा गिरा था। ट्रक में सवार 16 जवानों की जान चली गई थी। इस हादसे में हिसार के गांव सिंदोल का महावीर भी शहीद हुआ है।

 

 

शहीद विकास राहड़ को चार माह के बेटे ने दी मुखाग्नि, हजारों लोगों ने नम आंखों से किया विदा Read More »

राशिफल (25 दिसम्बर 2022 रविवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपका दिन सामान्य रहेगा । उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सावधानी रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ सकता है , कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें ।व्यापार – व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी परन्तु संतुष्टि नहीं होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। व्यापार – व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। व्यस्तता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यापार – व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार – व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल (25 दिसम्बर 2022 रविवार) Read More »

सिक्किम में हुए दुखद हादसे में फतेहाबाद जिले का जवान शहीद

फतेहाबाद/बजरंग। बीते दिन सिक्किम में हुए मनहूस हादसे में शहीद हुए 16 जवानों में फतेहाबाद जिले का भी एक जवान शामिल है। जवान के परिवार को बीती सायं इस घटना के बारे में पता चला तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसके बाद आज सुबह पूरे गांव को इस हृदय विदारक घटना के बारे में पता चला तो पूरा गांव शोक में डूब गया। 25 वर्षीय जवान विकास करीब 4 वर्ष सेना में भर्ती हुआ था और 2 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई। मात्र 6 माह का बेटा जवान अपने पीछे छोड़ गया है।

 

परिवार में एक बड़ा भाई भी है और दोनों भाई का विवाह एक साथ ही हुआ था। अंतिम बार विकास अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए तीन माह पहले ही गांव आया था। तब गांव में अपने सभी पुराने दोस्तों से मिला, लेकिन किसे पता था कि उसकी अब यह अंतिम मुलाकात होगी। शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम तक दिल्ली पहुंचेगा, जिसके बाद कल गांव में पार्थिव शरीर लाया जाएगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नायब सूबेदार बिक्रम ङ्क्षसह भी इस अवसर पर साथ होंगे। भट्टू बस स्टैंड पार्थिव शरीर को लाया जाएगा, जहां से एक विशाल काफिले के साथ शहीद को गांव लाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार भट्टू खंड खंड के गांव पीलीमंदौरी में नहर के पास ढाणी में रहने वाले किसान इंद्रराज का होनहार पुत्र विकास वर्ष 2018 में सेना में भर्ती हुआ था। खेलों में अव्वल रहने वाला विकास खेल कोटे से ही सेना में भर्ती हुआ था। इससे पहले वह वॉलीबाल में नेशनल टीम का खिलाड़ी था और खेलों में अपने गांव का नाम रोशन कर रहा था। फिल्हाल वह आर्मी में 25 ग्रेनेडियर्स यूनिट में सिक्किम में तैनात था।

 

आपको बता दें कि बीते दिन सेना के जवानों का एक दल ट्रक में सवार होकर सिक्किम के जेमा से थंगू के लिए निकला था। ट्रक के साथ आर्मी की दो वैन भी थीं। एक तीखे मोड़ पर अचानक ट्रक बेकाबू हो गया और खाई में जा गिरा था। ट्रक में सवार 16 जवानों की जान चली गई थी। इस हादसे में हिसार के गांव सिंदोल का महावीर भी शहीद हुआ है।

 

सिक्किम में हुए दुखद हादसे में फतेहाबाद जिले का जवान शहीद Read More »

राशिफल ( 24 दिसम्बर 2022 शनिवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप की दबी हुई कोई प्रतिभा या बात लोगों के समक्ष उजागर होगी। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। मन मुटाव का अन्त होगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी या आवश्यक पकवान में परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज दिनचर्या की गतिविधियों से हटकर किसी विशेष बात को गहराई से जानने के लिए समय व्यतीत करेंगे तथा अध्यात्म से जुड़े विषयों में विशेष रूचि रहेगी। अगर पैतृक संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। मनोरंजन और मौज मस्ती के लिए समय निकाल पाएंगे। बाहर खाना खाने से बचें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका समय आपके साथ है। किसी को उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, इसलिए उसे वसूल करने में अपना विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रखें। आज रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती हैं। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका समय मिलाजुला रहेगा । व्यस्तता व थकान हो सकती है ।कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। परंतु जल्दबाजी की बजाय गंभीरता व सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें अन्यथा काम की गति धीमी हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम को पूरी लगन से करने की जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पानी पीने में कंजूसी न बरतें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी ऊर्जा आपको औरों से बेहतर बनने में पूर्ण मदद करेगी। पारिवारिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने तथा शॉपिंग वगैराह करने में समय व्यतीत होगा। आज रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकालेंगे। घर में रिश्तेदारों का भी आगमन होगा। मन शान्त रखने की कोशिश करना आसान होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप मेहनतकश रहेंगे व पूरा लाभ भी मिलेगा। दोपहर बाद लाभदायक स्थितियां बन रही है, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे करने संबंधी रूपरेखा बना लें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन राहतभरा होगा व मानसिक शांति रहेगी । कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। धार्मिक संस्थाओं के सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए बाहर व धूप में घूमने से परहेज करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार फलदायक होगा । व्यस्त रहने से समय का सदुपयोग होगा । आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में विशेष अनुबंध प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार का व्यवसायिक कर्जा ना लें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अधिक कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखना है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप मानसिक दृष्टि से विशेष राहत महसूस करेंगे । पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। और उनके साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। तबीयत शरीरानुकूल रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप आराम की तलाश कर सकते हैं । व्यापार में भी कार्यभार की बहुत अधिकता रहेगी। और अधिक मेहनत तथा परिणाम सामान्य ही हासिल होंगे। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती हैं। इसलिए अधूरे कार्य अवश्य पूर्ण कर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप गौरान्वित महसूस करेंगे। आपके सकारात्मक तथा सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से परिवार तथा समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। अगर कोई विवादित भूमि संबंधी परेशानी चल रही है, तो आज उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करने की कोशिश करें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। तबीयत सम्बन्धित बात को नजरअंदाज न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य आपके और भी साथ है इसलिए आज आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने की पूरी संभावना है। अपना अधिक समय मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल ( 24 दिसम्बर 2022 शनिवार) Read More »

मूसेवाला के घर पर हमले के इनपुटस के बाद घर की सुरक्षा बढ़ाई, पूरे गांव को सील किया

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब 7 माह बाद अब उनके परिवार पर हमले होने के इनपुटस मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। सिद्धू मूसेवाला के घर के आसपास मानसा पुलिस ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। वहीं पूरे गांव को सील कर दिया गया है। आने जाने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। मूसेवाला हत्या के बाद किरकिरी करवा चुकी पंजाब पुलिस अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। सिंगर के घर के बाहर 150 के करीब पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं, जो हर समय परिवार व घर की हिफाजत करेंगे। एलएमजी युक्त वाहन भी यहां खड़े कर दिए गए हैं।

 

अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने की मांग बलकौर सिंह लंबे समय से कर रहे हैं और हर संभव कोशिश में जुटे हैं। अब खबर मिल रही है कि पुलिस को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले हैं कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार पर हमला हो सकता है। गैंगस्टरों के खिलाफ बयान देने पर उन्हें धमकियां भी मिली थीं। इन्हीं धमकियों और इनपुटस के बाद अब पंजाब पुलिस चौकस हो गई है और मूसेवाला परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मूसेवाला के घर पर हमले के इनपुटस के बाद घर की सुरक्षा बढ़ाई, पूरे गांव को सील किया Read More »

मंत्री की बात काटना पड़ी अधिकारी को भारी… मंत्री बोले आपको समझ नहीं आ रही क्या… मैं बोल रहा हूं, आप बीच में कैसे बोल रहे हैं..

फतेहाबाद। जिला लोकसंपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक लेने पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह का तल्ख अंदाज अधिकारियों पर भारी पड़ा। कई मामलों की सुनवाई के दौरान वे अधिकारियों से उखड़ते नजर आए। इस दौरान डीडीपीओ, बीडीपीओ व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के न केवल आदेश दिए बल्कि मंत्री के संबोधन के बीच बोलने पर खूब झाड़ भी पिलाई। वहीं पीएनबी के अधिकारियों को भी फटकारा और जांच के आदेश दिए। जलघर से बिना परमिशन पेड़ काटने पर जेई को सस्पेंड करने के आदेश भी दिए।

 

इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी उनका सख्त अंदाज देखने को मिला। संदीप सिंह ने मीटिंग में उपस्थित न होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए। गांव तामसपुरा निवासी प्रार्थी सतबीर कुमार ने शिकायत दी कि जलघर में हरे पेड़ थे, जिन्हें बिना किसी कारण कटवा दिए गए। आरोप था कि जेई सुभाष ने किसी से अनुमति तक नहीं ली। मंत्री ने जब पेड़ काटने के लिए मंजूरी की बात कही तो अधिकारी बोले मंजूरी नहीं ली थी। ऐसे में मंत्री ने जिम्मेदारी जेई सुभाष का निलंबित कर दिया। आदेश दिया कि जब तक इस मामले की जांच नहीं होती तब तक वे निलंबित रहेंगे।

 

विभाग के अधिकारी ने जेई का बचाव करते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जलघर बन रहा था और झाड़ीनुमा पेड़ बीच में आ रहे थे। मंत्री ने कहा कि परमिशन क्यों नहीं ली। जेई ने बताया कि गांव वाले सहमत थे, तो मंत्री बोले ग्रामीणों की सहमति पर कुछ भी कर दोगे। जब कोविड आया तो सबसे ज्यादा किसने सहायता की.. पेड़ों ने तो फिर कैसे काट रहे हो? वहीं ढिंगसरा निवासी केशु ने शिकायत दी कि पंजाब नेशनल बैंक ढिंगसरा में लोन लेने के लिए फाइल लगा दी। लेकिन लोन काफी समय बाद दिया गया। ऐसे में मंत्री ने इस मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए है। विधायक दुड़ाराम ने भी कहा कि बैंकों की बहुत शिकायतें आती हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार योजना लाती है और आप कामयाब नहीं होने देते।

 

एक अन्य शिकायतकर्ता गांव भूंदड़वास निवासी दीन सिंह सिंह ने बताया कि गांव में पार्क बनाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में गया था। यहां पर अधिकारियों ने सही जवाब नहीं दिया। जब इस मामले की सुनवाई करते हुए डीडीपीओ ने अपनी बात रखी तो कार्रवाई पर खफा दिखे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद कार्रवाई की है। इसके अलावा डीडीपीओ ऊंची आवाज में अपनी बात रखी तो मंत्री को भी गुस्सा आ गया और डीडीपीओ, बीडीपीओ व जेई के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है। मंत्री की बात बीच में काटने पर मंत्री ने कहा कि आपको समझ नहीं आ रही क्या.. जब मैं बोल रहा हूं तो आप बीच में कैसे बोल रहे हैं।

इसके अलावा एक शिकायत पर मंत्री ने एडीसी से संवाद करना चाहा, लेकिन एडीसी फोन पर थे तो मंत्री ने उन्हें भी टोक दिया और कहा कि फोन छोड़ें एडीसी साहब, बात सुने, मीटिंग है तो मीटिंग में रहें। इस बैठक में 16 मामले रखे गए थे। सभी मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें 9 मामलों को फाइल कर दिया गया जबकि 7 मामले पेंडिंग रखे गए है। जिनकी सुनवाई अगली बैठक में होगी। वहीं इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आदेश दिए गए हैं कि जो शिकायतें आएं, उनसे संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारी यहां रहें और उस शिकायत की शुरू से अब तक की पूरी कार्रवाई भी साथ रखें। हर मीटिंग में अधिकारी व कर्मचारी पहुंचें। अगली मीटिंगों में भी ऐसे ही सख्ती बरती जाएगी।

मंत्री की बात काटना पड़ी अधिकारी को भारी… मंत्री बोले आपको समझ नहीं आ रही क्या… मैं बोल रहा हूं, आप बीच में कैसे बोल रहे हैं.. Read More »

राशिफल ( 23 दिसम्बर 2022 शुक्रवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन उत्तम रहेगा । अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी पर विशेष भरोसा रखें। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। तबीयत पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके लिए संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा न मिले इसलिए सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
समय अनुकूल रहेगा । आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं उनको मनाने का सुअवसर रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम अनुसार फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद न करें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। आज परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमी-प्रेमिका से प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लग्न योग है।मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत विचार करके करें । संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन से बचें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल ( 23 दिसम्बर 2022 शुक्रवार) Read More »

धुंध में सड़क हादसे रोकने को लेकर फतेहाबाद पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी

वाहन चालक सर्दी व कोहरे में मौसम मे बरते अतिरिक्त सावधानियां : एसपी आस्था मोदी

फतेहाबाद। सर्दी व घने कोहरे के चलते होने वाले सड़क हादसों को रोकने को लेकर फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। जिला पुलिस ने वाहन चालकों को सर्दी बढऩे के साथ ही सुबह और रात को कोहरे के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों पूरी तरह से पालना करने की हिदायत दी है ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सके और किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना हो। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर पूरी तरह आगाह करते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है। अगर वाहन चालक थोड़ी-सी भी सावधानी बरते तो धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आमजन की कीमती जान को बचाया जा सकता है।

 

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालको को ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं। कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं। वाहन की हेड लाइट को हाई बीम पर न रखे, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता। हेड लाइट लो बीम पर रखे। इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चलाते समय कहीं मुडऩा है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाडिय़ों को टाइम मिल सके।

 

हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले वाहनों को अकेली फॉग लाईट दिखाई नहीं देती। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाईट अवश्य लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती है। कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें। कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें। जहां तक संभव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर निकलने से बचे।

 

इसके अलावा वाहन मालिक एवं चालक अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। खासतौर से ट्रक या टैमो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं करें। अगर किसी वाहन में तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दूर खड़ा करें और उसकी लाईट जलायें। ऐसे मौसम में वाहन चालक थोड़ी-सी सावधानी बरतें तो हादसों में जाने वाली कई कीमतों जानों को बचाया जा सकता है।

 

थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को ठण्ड व धुंध के चलते अपने-अपने क्षेत्रो में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना होने पाए। इस संबंध में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चालकों को जागरुक करें। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करवाएं तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करे।

धुंध में सड़क हादसे रोकने को लेकर फतेहाबाद पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी Read More »

राशिफल (22 दिसम्बर 2022 वीरवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी समय मिलेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का या घर पर सभी को समय देने का आनंद प्राप्त होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित आज पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आज सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आज किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। आज आपके कष्ट दूर होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा। आज अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन लाभ का योग है। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

धन्यवाद।

राशिफल (22 दिसम्बर 2022 वीरवार) Read More »

राशिफल (21 दिसम्बर 2022, बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्‍ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा। धन्यवाद।

राशिफल (21 दिसम्बर 2022, बुधवार) Read More »