After Russia made big allegations, America said that there is no question of interfering in Indian elections.

USA News : रुस द्वारा बड़ा आरोप लगाने के बाद अमेरिका ने कहा कि भारत के चुनाव में दखल देना का सवाल ही नी

USA News : रूस ने बड़ा आरोप लगाया था कि, अमेरिका भारत के चुनावाें में दखल देना की कोशिस कर रहा है। कहा था की अमेरिका की यह कोशिस एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। अब रूस के आरोप पर भी अमेरिका ने बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट कहा है कि, भारत के चुनाव में अमेरिका के दखल का सवाल ही नहीं उठता है। 

 

अमेरिका ने रुस के आरोपों को किया खारिज

भारत में हो रहे आम चुनावों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने रुस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, हम न तो भारत, न दुनिया में कहीं भी चुनावी दखल करते हैं। भारत की जनता वहां के चुनाव का फैसला करेगी, हम नहीं। कुछ दिन पहलेे रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मॉस्को में कहा था कि, भारत के घरेलू मामलों और मौजूदा चुनावों में अमेरिका दखल दे रहा है।

ALSO READ  Jio 5G Mobile : किफायती दामों के साथ होगा लॉन्च, 8GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला ये 5G स्मार्टफोन , आए जानें सारी जानकारी

इसी दौरान भारत में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या-योजना को लेकर भारतीय सरकारी कर्मचारी पर लगे आरोप पर जखारोवा ने कहा था कि, अमेरिका में नई दिल्ली के विरुद्ध निराधार आरोप लगाता रहता है। जबकि, इस पर मिलर उत्तर देने से बचते नजर आए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *