इस बार 8 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश, जानिए इस हफ्ते का मौसम अनुमान

मौसम पूर्वानुमान: मानसून की वापिसी की परिस्थितियां हरियाणा राज्य से अगले चार-पांच दिनों में बनने की संभावना बन रही है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने तथा वातावरण में नमी में कमी आने की संभावना बन रही है। हरियाणा राज्य में एक अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है परंतु वातावरण में नमी की उपलब्धता होने तथा सूर्य की चमक बढऩे से तापमान में बढ़ोतरी होने से बीच बीच में कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादलवाई तथा गरजचमक भी संभावित है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

इस बार 8 प्रतिशत ज्यादा बरसात मानसून

मौसम: हरियाणा में इस वर्ष 2022 में दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून के प्रवेश से लेकर आज 27 सितम्बर के दौरान हरियाणा राज्य में 465.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (429.3 मिलीमीटर) से 8 फीसदी ज्यादा दर्ज हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बारिश के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के 15 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। सब से कम बारिश वाले जिले अम्बाला (-42 फीसदी), फरीदाबाद (-33 फीसदी),यमुनानगर (-29 फीसदी), भिवानी (-14 फीसदी), सोनीपत (-12 फीसदी), पंचकुला (-11 फीसदी), रेवाड़ी (-7 फीसदी) जिलों में दर्ज की गई है।
– कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *