The mother of 7 children became a bride again! Married to the father of 5 children, requested for protection

Haryana marriage News : 7 बच्चों की मां फिर बनी दुल्हन ! 5 बच्चों के पिता से रचाई शादी, सुरक्षा की लगाई गुहार

Haryana marriage News : शादी- विवाह की बहुत सी ऐसी खबरें अक्सर आपने सुनी होंगी जिन्हें सुनकर या तो हंसी आए या फिर हैरानी हो जाए । ऐसी ही एक खबर हरियाणा के नूंह से सामने आई है, जहां एक महिला ने पति की मौत के बाद घर से भागकर शादी कर ली। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि, महिला 7 बच्चों की मां है, पर जिस व्यक्ति से उसने शादी की वो 5 बच्चों का पिता है। इस प्रकार अब दोनों के कुल 12 बच्चे हैं।

 

 

 

हाई कोर्ट से लगाई सुरीक्षा की गुहार

बता दें कि, दोनों ही मुस्लिम समुदाय से आते हैं और उन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की है। शादी (Haryana marriage News) के बाद कुछ दिन तक वे पुलिस के प्रोटेक्शन होम में रहे। दोनों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को किन्हीं कारणों से खारिज कर दिया। साथ ही दोनों पर 50 हजार का जुर्माना भी ठोका है। जबकि, बाद में उनकी आर्थिक स्थिति को देखकर जुर्माना माफ कर दिया है।

 

 

 

दोनों ने मार्च में रचाई थी शादी

पुलिस रिपोर्ट की सूचना के अनुसार, महिला के पति की मौत के बाद वो व्यक्ति के संपर्क में आई। उस व्यक्ति के खुद के 5 बच्चे हैं, इस कारण से उसे 7 बच्चों की मां से शादी (Haryana marriage News) करने में कोई एतराज नहीं हुई। ऐसे में दोनों ने घर से भाग कर मार्च महीने में शादी कर ली। क्योंकि दोनों के घर वालों को शादी कबूल नहीं थी। इसलिए इन दोनों ने भागकर शादी करनी पड़ी।

 

 

 

दोनों की शादी से कोर्ट का जज भी हुआ हैरान

हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान जज भी हैरान रह गए। जज ने कहा कि, इस बात पर अपनी आंखें नहीं मूंद सकते हैं। दोनों के पहली शादी (Haryana marriage News) के कुल 12 बच्चे हैं। जबकि, देश की जनसंख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है, इसका ख्याल नहीं कर रहे, लेकिन अपने बच्चों के भविष्य का तो ख्याल करो। बाद में दोनों ने अपनी याचिका को वापस ले ली।

Haryana marriage News : 7 बच्चों की मां फिर बनी दुल्हन ! 5 बच्चों के पिता से रचाई शादी, सुरक्षा की लगाई गुहार Read More »