दुखद खबर : पहलगाम में जवानों की बस खाई में गिरी, कईयों की जान गई

जम्मू। जम्मू कश्मीर से आज बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे जवानों से भरी बस पहलगाम में गहरी खाई में जा गिरी। घटना सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर पहलगाम क्षेत्र में हुई, जहां आईटीबीपी की बस 100 फुट नीचे खाई में गिरी। बस में आईटीबीपी के 39 और जेके पुलिस के 2 जवान वार थे। फिल्हाल अब तक 7 जवानों की जान जाने की खबर सामने आ रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे का कारण बताया गया है कि बस की ब्रेक फेल हो गई थी। सभी जवान बस पर सवार होकर अमरनाथ यात्रा के प्वाइंट चंदनबाड़ी से पहलगाम आ रहे थे कि रास्ते में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

ALSO READ  श्रीलंकन राष्ट्रपति देश को संकट में छोड़ भागे, हिंसक झड़पें, इमरजेंसी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *