50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया

नई दिल्ली। दीवाली आने से करीब महीना पहले ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट दे दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यहां कैबिनेट की मीटिंग में लिए फैसलों पर दी। पिछली बार महंगाई भत्ता मार्च में बढ़ा था, तब इसे 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया था। अब यह 38 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से देश के 50 लाख कर्मचारियों व 65 लाख पैंशन धारकों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 3 माह तक बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके तहत जरूरतमंदों को अब तीन और महीने निशुल्क राशन दिया जाएगा।

 

ALSO READ  Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिऐशन पर सुनाया अहम फैसला, एक तिहाई महिला आरक्षण लागू होगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *