India

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार घोषित

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा वीरता पुरस्कार घोषित कर दिए गए हैं। सेना के 8 जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किए गए हैं तो नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र देकर सम्मानित किया गया है। सिपाही कर्णवीर सिंह व गनर जसबीर ङ्क्षसह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मान दिया गया। वहीं भारतीय सेना के डॉग एक्सल को भी मरणोपरांत वीरता पुरस्कार ‘मेंशन इन डिस्पेचेसÓ दिया गया। कीर्ति चक्र पाने वाले नायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने 29 जनवरी को सेना अभियान के दौरान पुलवामा में दो आतंकियों को ढेर किया था। वहीं शौर्य चक्र पाने वालों में कर्णवीर सिंह (मरणोपरांत), गनर जसबीर सिंह (मरणोपरांत) शामिल हैं। इनके अलावा मेजर नितिन धानिया, अमित दहिया, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, हवलदार घनश्याम और राघवेंद्र शामिल हैं।

सेना के जाबांज डॉग को भी वीरता पुरस्कार


31 जुलाई को बारामुला के वानीगाम में भारतीय सेना और जेके पुलिस ने एक मकान में छिपे आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में बेल्जियन मेलिनोइस डॉग एक्सल को शामिल किया था। एक्सल के पीठ पर कैमरा लगाकर उन्हें मकान में भेजा गया और आतंकियों की लोकेशन सेना के जवान देखते रहे। डॉग ने एक कमरा क्लीयर किया, लेकिन दूसरे कमरे में जाते ही उसे गोली मार दी गई, जिससे सेना को आतंकियों की लोकेशन मिल गई और आपरेशन को आसानी से अंजाम दे दिया गया। एक्सल को तीन गोलियां लगी थीं। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अन्य चोटें भी मिली, जिससे सेना को पता चला कि गोली लगने के बाद भी एक्सल ने आतंकियों का मुकाबला किया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार घोषित Read More »

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्डन बॉय ने देश को दिलाया सिल्वर

यूजीन (अमेरिका) २४ जुलाई 2022। गोल्डन बॉय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम खेल की दुनिया में विश्वभर में चमका दिया है। अमेरिका के यूजीन में चल रही 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि 19 साल बाद देश को इस प्रतियोगिता में कोई मेडल मिला है। नीरज से पहले अंजू बॉबी ने लांग जंप में 2003 में ब्रांज मेडल जीता था। वहीं नीरज चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बने हैं। हालांकि 39 साल से चल रही इस चैंपियनशिप में अभी तक भारत गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है। ग्रेनेडा के एंडर्सन पीटर्स ने 90.46 मीटर भाला फेंक गोल्ड जीत लिया। उधर भारत के ही रोहित यादव ने 10वां स्थान हासिल किया, उन्होंने 78.72 मीटर भाला फेंका था। गौरतलब है कि गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पिछले साल हुए ओलंपिक खेलों में 120 सालों का सूखा खत्म करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज ने पहला थ्रो फाउल किया, फिर दूसरा थ्रो 82.39 मीटर, तीसरा थ्रो 86.37 मीटर, चौथा थ्रो 88.13 मीटर फेंका, पांचवां व छठा थ्रो फाउल रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने टवीट कर कहा कि ‘हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज द्वारा एक और बड़ी उपलब्धि के लिए उनको बहुत बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

 

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्डन बॉय ने देश को दिलाया सिल्वर Read More »

221 वर्षों से पेंडिंग है देश का सबसे पुराना कोर्ट केस

देश की अदालतों में ‘धीमी’ सुनवाई का आलम यह है कि देशभर की अदालतों में पौने 5 करोड़ केस लम्बित हैं। सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग हैं तो देश की उच्च अदालतों में यह आंकड़ा 42 लाख से भी ज्यादा है। एक रिपोर्ट अनुसार यदि सुनवाई की गति ऐसे ही रही तो पौने 5 करोड़ केसों को निपटाने में सवा 300 से ज्यादा वर्ष लग जाएंगे।

AST/1/1800 देश का सबसे पुराना केस

क्या आप जानते हैं कलकत्ता हाईकोर्ट देश का पहला हाईकोर्ट है। इसकी स्थापना 1862 में हुई थी। यहां भी सबसे ज्यादा ढाई लाख केस लंबित हैं। शायद ही किसी को मालूम हो कि के यहां का केस नं. AST/1/1800 देश का सबसे पुराना केस है। इस केस को चलते हुए 221 बीत गए हैं लेकिन केस निपट नहीं पाया।

सन 1800 में लगा था केस

जानकारी के अनुसार यह केस सन् 1800 में एक निचली अदालत में आया था। फिर निचली अदालतों में ही यह केस 170 साल तक चलता रहा। फिर 1970 में यह केस कलकत्ता हाईकोर्ट में आया। यहां भी 52 साल से केस लटका हुआ है। हाईकोर्ट में आखिरी सुनवाई 20 नवंबर 2018 को हुई थी, अभी भी केस चल ही रहा है। न जाने कितनी ही पीढ़ियां गुजर गईं। कितने जज वकील बदल गए होंगे, केस चल ही रहा है, चलता ही जा रहा है, पता नहीं क्यों…?

221 वर्षों से पेंडिंग है देश का सबसे पुराना कोर्ट केस Read More »

15 जुलाई से 18+ वालों को बूस्टर डोज फ्री लगेगी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस की रफ्तार बढ़ रही है। मंगलवार को 16 हजार 107 नए केस मिले, जो कि पिछले दिन की तुलना में 5 हजार से भी ज्यादा केस हैं। अब देश मे एक लाख 31 हजार से ज्यादा केस हो गए हैं। वहीं देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त मिलेगा। कैबिनेट ने बुधवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में 15 जुलाई से बूस्टर या प्रिकॉशन डोज लगवाया जा सकेगा। जो कि 75 दिन तक फ्री रहेगा। गौरतलब है कि देश में कोरोना की पहली और दूसरी डोज फ्री है। जबकि बूस्टर डोज फ्री नहीं थी। यही कारण है कि लोग बूस्टर डोज कम लगवाते हैं। अब 75 दिन के लिए 18+ लोगों को यह फ्री लगाई जाएगी।

15 जुलाई से 18+ वालों को बूस्टर डोज फ्री लगेगी Read More »

श्रीलंकन राष्ट्रपति देश को संकट में छोड़ भागे, हिंसक झड़पें, इमरजेंसी

कोलंबो। श्रीलंकन राष्ट्रपति देश को संकट में छोड़ भागे, हिंसक झड़पें, इमरजेंसी … श्रीलंका में चल रहे संकट के बाद अब वहां इमरजेंसी लागू हो गई है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। खबर है कि वे मालदीव पहुंच चुके हैं। राजपक्षे के देश को इस गँभीर हालात में छोडऩे पर लोगों का गुस्सा भी भड़क गया है। लोगों ने श्रीलंकन राजधानी कोलंबो की सड़कों पर उत्पात शुरू कर दिया है। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री और अभी अभी अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी का ऐलान किया है। हजारों की तादाद में लोग संसद भवन और पीएम हाउस की तरफ मार्च कर रह रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई। दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों पर हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है। इन पर काबू करने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी है।

श्रीलंकन राष्ट्रपति देश को संकट में छोड़ भागे, हिंसक झड़पें, इमरजेंसी Read More »