ampmnews

राशिफल (9 फरवरी 2023)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आध्यात्मिक, धार्मिक, ध्यान, प्रार्थना आदि ये सब मिलकर आपको इतनी अधिक मजबूती प्रदान करेंगे कि आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

राशिफल (9 फरवरी 2023) Read More »

राशिफल (8 फरवरी 2023 बुधवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं का अंत होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति होगी हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

राशिफल (8 फरवरी 2023 बुधवार) Read More »

राशिफल (7 फरवरी 2023 मंगलवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
धन्यवाद।

राशिफल (7 फरवरी 2023 मंगलवार) Read More »

बिजली निगम के कार्यालयों पर चोरों का धावा: भूना-भट्टू के कार्यालयों में डेढ़ दर्जन कमरों के ताले तोड़े

फतेहाबाद। मकानों-दुकानों के बाद अब बिजली घर चोरों के निशाने पर आ गए हैं। बीती रात चोरों ने भूना और भट्टू के बिजली घरों पर सेंधमारी करते हुए डेढ़ दर्जन कमरों के ताले तोड़ डाले। भूना में फतेहाबाद रोड स्थित बिजली घर के 8 कमरों के ताले तोड़े गए। यह सभी कमरे जेई और क्लर्क के कार्यालय से संबंधित थे। यहां से कुछ मीटर गायब मिले हैं। वहीं भट्टू में एसडीओ दफ्तर के लगभग 10 कमरों को चोरों ने खंगाला और एक कमरे में पड़े भारी मात्रा में कंडक्टर उठाकर भाग गए। सिल्वर से बने इन कंडक्टरों का वजन डेढ़ क्विंटल से ज्यादा बताया गया है। भट्टू में हुई चोरी की वारदातों के विरोध में कर्मचारियों ने दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि ना यहां चौकीदार है न ही सीसीटीवी कैमरे लगा रखे। पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है।

बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने भट्टू के किरढान रोड पर बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय में घुसकर यहां के 10 कमरों के ताले तोड़ डाले। एक कमरे में डेढ़ क्विंटल वजन के भारी मात्रा में कंडक्टर पड़े थे, जिन्हें चोर उठाकर ले गए। बाकी कमरों में कुछ नहीं मिला। यह कंडक्टर हाई टैंशन लाइन में काम में लाया जाता है और सिल्वर धातु के होने के चलते चोरों ने इन्हें अपना निशाना बनाया। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

वहीं भूना चोरी मामले में निगम के कर्मचारियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शनिवार को छुट्टी के बाद निगम के तीन कनिष्ठ अभियंता व दो लिपिक सहित अन्य कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में ताले जड़कर घर को निकल गए। सोमवार सुबह 9 बजे के करीब जैसे ही कर्मचारी अपने कमरों में आए तो देखकर दंग रह गए क्योंकि कमरों के मुख्य गेट पर लगे ताले टूटे हुए थे। जबकि स्टोर रूम के ताले भी टूटे हुए थे। रिकार्ड से छेड़छाड़ का अंदेशा होने के चलते कर्मचारी अपना-अपना रिकॉर्ड बटोर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही भूना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से सुराग एकत्रित किए और मामले की जांच शुरू कर दी।

बिजली निगम के कार्यालयों पर चोरों का धावा: भूना-भट्टू के कार्यालयों में डेढ़ दर्जन कमरों के ताले तोड़े Read More »

राशिफल (4 फरवरी 2023 शनिवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से आपको थोड़ी थकान हो सकती है लेकिन किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की हल्की सी चिंता रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक तो होगा ही अत्यंत आत्मसन्तुष्टी आपको भी मिलेगी व दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे कारोबार में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चो की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। साथ ही अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से आपको काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढेगा । कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके विवाहित जीवन में आ रही परेशानीया समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे, लोगों को किसी अच्छी कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में आप सफल रहेंगे, इससे आपका नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, इससे बच्चे खुश होंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस मामले में वरिष्ठ से आपका सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बडो से कोई सलाह मिल सकती है। करोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आपके मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे अपने प्रेमी को जरूर बताएं इससे सब ठीक हो जायेगा। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (4 फरवरी 2023 शनिवार) Read More »

राशिफल (3 जनवरी 2023, शुक्रवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे , जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें । आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। ऑफिस में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (3 जनवरी 2023, शुक्रवार) Read More »

बेटे से मिलने गुरूग्राम गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाया सामान

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद शहर में चोरियों बेतहाशा बढ़ रही हैं। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में बेखौफ चोरी की वारदातें हो रही हैं। ताजा वारदात फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी में हुई है, जहां अज्ञात चोर एक मकान में घुसकर कर सोने-चांदी के गहने व करीब 12 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस को आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 12 जनवरी से 31 जनवरी के बीच हुई बताई जा रही है। परिवार इस दौरान बाहर गया हुआ था।

 

चार मरला कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि उनका बेटा पारस गुरूग्राम में रहता है। 12 जनवरी को वे मकान को ताला लगाकर परिवार सहित गुरूग्राम में बेटे के पास चले गए थे। 31 जनवरी दोपहर बाद वे घर आए तो देखा कि अंदर कमरे की ग्रिल टूटी पड़ी थी। उन्होंने कमरे में जाकर संभाला तो कमरे की अलमारी से सोने की चेन, अंगूठी, 100 ग्राम चांदी पाजेब व 12 हजार रुपये की नगदी गायब थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

वहीं आंगनबाड़ी सेंटरों पर भी लगातार चोरियां हो रही हैं। टोहाना और गिल्लांखेड़ा ढाणी बिलासपुर के बाद अब जांडवाला बागड़ के आंगनबाड़ी केंद्र से भी करीब 6 क्विंटल अनाज चोरी हो गया। पुलिस ने केंद्र संचालिका कृष्णा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

बेटे से मिलने गुरूग्राम गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाया सामान Read More »

8 वर्ष की बच्ची से अश्लील छेड़छाड़, मूक बधिर पर केस

फतेहाबाद। भट्टू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मूक-बधिर व्यक्ति पर 8 वर्ष की बच्ची से अश्लील छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है और उसके एक लड़का और दो लड़कियां हैं। सबसे छोटी लड़की 8 वर्ष की है, जिसे बीते दिन उसने पड़ोस के घर से बैटरी लेने के लिए भेजा था। जब वह वापस आ रही थी तो उसे गली में उसकी बेटी की रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह गली में गई तो उसने देखा कि गांव के ही एक युवक जो सुन और बोल नहीं सकता, उसने उसकी बेटी को गोद में उठा रखा था और उसको देख कर वहां से भाग गया।

महिला के अनुसार उसने अपनी बेटी को चुप कराया और उससे रोने का कारण पूछा तो जो बच्ची ने बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ गंदी हरकतें की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 354 ए (1) आईपीसी व 10 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

वहीं फतेहाबाद के एक अन्य गांव में युवक पर घर में घुसकर विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए(1), 451, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

8 वर्ष की बच्ची से अश्लील छेड़छाड़, मूक बधिर पर केस Read More »

अवैध अहाते में पिलाई जा रही थी शराब, सीएम फ्लाइंग की दबिश

फतेहाबाद। सीएम फ्लाइंग की टीम ने देर शाम टोहाना के हिसार रोड पर बिना लाइसेंस चल रहे एक अवैध अहाते पर रेड की। यहां पर शराब ठेके के बिल्कुल पास ही अहाता बनाया हुआ था, लेकिन अहाता संचालक कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाया, जिसके बाद आबकारी विभाग द्वारा टोहाना पुलिस को शिकायत दी गई और पुलिस ने संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के 72 सी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, एएसआई राकेश कुमार व आबकारी विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार, नरेंद्र शर्मा की टीम टोहाना के हिसार रोड स्थित न्यू पंजाबी तड़का पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोग शराब पीते पाए गए। जब संचालक से अहाते का लाइसेंस परमिट आदि मांगा गया तो कोई कागजात संचालक पेश नहीं कर पाया। वहीं टीम को देखकर शराब पी रहे लोग भी वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गौरतलब है कि इससे पहले रतिया और फतेहाबाद में भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने दो अवैध अहाते पकड़े थे, जहां चिकन कॉर्नर और ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी।

अवैध अहाते में पिलाई जा रही थी शराब, सीएम फ्लाइंग की दबिश Read More »

राशिफल (2 फरवरी 2023 वीरवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है स्वास्थ्य सुधार होता जाएगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का समय अनुकूल है ।व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश ना करें, क्योंकि धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। परंतु कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, सावधान रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। साथ ही किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी समय उचित है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी व्यवसायिक परेशानी हल होगी। परंतु अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आज कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा और मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
इस समय पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। परंतु धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पिछली कुछ कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना आप में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। परंतु इस समय अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

राशिफल (2 फरवरी 2023 वीरवार) Read More »