फतेहाबाद में बोले अभय चौटाला: देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति, सत्ता से बाहर होगी भाजपा, कांग्रेस हाशिये पर

फतेहाबाद। इनेलो द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही हरियाणा परिवर्तन यात्रा ने आज फिर फतेहाबाद जिले में प्रवेश किया और फतेहाबाद के साथ लगते गांव मानावाली, खैराती खेड़ा, चाननवाली आदि में पहुंची। इस दौरान जगह जगह यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। यहां अभय सिंह चौटाला ने जनसभाओं को संबोधित किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को आड़े लेते हुए कहा कि मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट होगा और 2024 में भाजपा सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने महागठबंधन पर बोलते हुए कहा कि यह महागठबंधन हर हालत में बनेगा और इस महागठबंधन के आगे भाजपा नहीं टिक पाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकारें हर वर्ष अपने कार्यकाल का लेखा जोखा जनता के सामने रखती है मगर भाजपा सरकार 9वें वर्ष में अपना लेखा जोखा रख रही है, क्योंकि यह चुनावी वर्ष है। वे यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि अभी तो ये हिंदू कार्ड भी खेलेंगे और राममंदिर का मुद्दा भी भुनाएंगे, मगर अब लोग जागरुक हो चुके हैं, नई पीढ़ी समझ चुकी है। लोगों का विश्वास भाजपा से खतम हो चुका है।

ALSO READ  फोन पर बात कर रहे चालक ने डिवाइडर में दे मारी बारातियों से भरी बस

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। देश के हालत पाकिस्तान से भी बुरे हैं। कांग्रेस को लेकर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस आज प्रदेश में हाशिये पर है, हरियाणा में कांग्रेस ने हमेशा वर्चस्व की लड़ाई लड़ी है आम जनता की नहीं, अगर कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती तो कांग्रेस हाशिये पर नहीं होती। भाजपा और जजपा गठबंधन पर बोलते हुए अभय चौैटाला ने इन्हें लुटेरे बताया।

उन्होंने कहा कि जब लूट का हिस्सा ठीक से नहीं बंटा तो किस प्रकार से लड़े। किसी बिचौलिए ने आकर उसने बंटवारा ठीक करवा दिया, अब यह दो चार महीने और चल जाएगा। उन्होने कहा कि प्रोपर्टी आईड और परिवार पहचार पत्र को लेकर कहा कि इनेलो के सता में आते ही इन्हें तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता उमेद सिंह लोहान, डॉ.सीताराम, जिला अध्यक्ष बलविंद्र कैरों, साधु सिंह गुर्जर, विकास मेहता, अंगद ढिंगसरा, यश तनेजा सहित अनेक नेतागण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *