मौत का मैच: हारी टीम के फैंस का उपद्रव, भगदड़ में 174 लोगों की मौत

जावा। इंडोनेशिया से एक भयानक खबर सामने आई है। यहां पूर्वी जावा के कंजुरूहान स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 174 लोगों की मौत हो गई, जबकि 180 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया की बीआरआई लीग 1 में अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया में फुटबॉल मैच चल रहा था। जिसमें पर्सेबाया टीम को मात खानी पड़ी। समर्थक इस हार को पचा नहीं पाए और फुटबाल मैदान पर आ गए।

पुलिस ने उन्हें रोका वे नहीं माने और आखिर में पुलिस ने आंसुगैस छोड़ी और लाठीचार्ज किया, जिससे वहां लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग भागते हुए और सुरक्षा कर्मियों पर सामान फेंकते नजर आ रहे हैं। लोगों ने मैदान पर आग भी लगा दी। इस दौरान सैकड़ों लोग घायल हो गए, जबकि 34 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 93 और लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 180 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मरने वालों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

ALSO READ  CBSE 12th Class Result 2024 Update : CBSE का रिज्लट हुआ अचानक जारी, लड़कियों ने फिर से मारी बाजी ! 91 प्रतिशत से ज्यादा हुई लड़कियां पास

आपको बता दें कि अतीत में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों की जानें गईं। 1964 में पेरू के एक स्टेडियम में हुई भगदड़ में 320 लोगों की जान चली गई थी। जबकि हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मिस्र के स्टेडियम में 74 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1989 में यूके के एक स्टेडियम में भगदड़ में 96 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *