karan chotala

सम्मान दिवस रैली ध्वस्त करेगी रिकॉर्ड: : कर्ण चौटाला

सम्मान दिवस रैली ध्वस्त करेगी रिकॉर्ड: : कर्ण चौटाला
फतेहाबाद। जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितम्बर को फतेहाबाद में होने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष एवं युवा इनेलो नेता कर्ण सिंह चौटाला ने फतेहाबाद हल्के के दर्जनों गांवों का दौरा किया। हालांकि इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज इन गांवों का दौरा करना था। लेकिन दिल्ली में आयोजित बैठक के चलते उनके स्थान पर कर्ण चौटाला ने गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निमंत्रण दिया।

ग्रामीणों ने इनेलो नेताओं का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत करते हुए दावा किया कि यह रैली अब तक की रैलियों के सभी रिकार्ड तोड़ देगी। आज ग्रामीण दौरे के दौरान जननायक जनता पार्टी को उस समय करार झटका लगा, जब गांव दैयड़ में जाखड़, सिहाग, कटेवा, सहारण, पूनियां सहित अनेक परिवारों के सैंकड़ों लोगों ने जजपा को छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। कर्ण चौटाला ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए पूरा मान-सम्मान देने की बात कही।

ALSO READ  एसबीपी डीएवी स्कूल ने 12वीं के नतीजों में रचा इतिहास

ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में फतेहाबाद में होने वाली सम्मान दिवस रैली अपने आप में ऐतिहासिक होगी। इस रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अनेक राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे और भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए हुंकार भरेंगे।

कर्ण चौटाला ने कहा कि आज भाजपा-जजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। चुनावों में जनता से किए गए सभी वायदे आज जुमले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव को लेकर सरकार में डर का माहौल है। सरकार भली-भांति जान चुकी है कि वह जनता का विश्वास खो चुकी है और इसे पंचायती चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी। इसी के चलते प्रदेश सरकार लगातार पंचायती चुनाव में देरी कर रही है।

ALSO READ  भट्टू रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में धुत्त युवक की यात्रियों से बदतमीजी, रोका तो कार्यालय पर बरसाए पत्थर

उन्होंने दावा किया कि पंचायती चुनावों में जनता भाजपा और जजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठी है और सिर्फ चुनावों की घोषणा का इंतजार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जोर-शोर से रैली की तैयारियों में जुट जाए। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को कुर्सी से कोई मोह नहीं है। जब किसानों, मजदूरों के हकों की बात आई तो उन्होंने विधायक पद त्यागते एक मिनट नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि इनेलो जनता से जुड़ी पार्टी है और इसके नेता जनता के बीच रहते हैं।

दैयड़ में कैप्टन काशी राम जाखड़, भागीराम सिहाग, ओमप्रकाश कटेवा, दिवान सिंह चबरवाल, नेकी राम गढ़वाल, सुभाष सहारण, होशियार सिंह सहारण, विनोद पूनियां, सज्जन शर्मा, रोहताश सहारण, भूरा राम बिजारणियां, राजू चाहर, जगदीश नायक, प्रताप नायक, मनोज स्वामी, आजाद सिंह अपने परिवारों व समर्थकों सहित जजपा छोड़कर इनेलो में शामिल हुए।

ALSO READ  अमेरिका वर्क वीजा के नाम पर युवक को इरान में बनाया बंधक : हरियाणा के 7 युवक फंसे, मारपीट कर पासपोर्ट छीन, इंडियन अंबेसी में पहुंचे

इनेलो नेताओं ने आज गिलांखेड़ा, सरवरपुर, बोदीवाली, मेहूवाला, बनमंदौरी, पीलीमंदौरी, ठुईयां, ढाबी खुर्द, जांडवाला बागड़, दैयड़, रामसरा, गदली, ढाबी कलां, सुलीखेड़ा, खाबड़ा, शेखुपुर व भट्टूकलां का दौरा कर सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, जिला प्रधान बलविन्द्र कैरो, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युद्धवीर सिंह आर्य, वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र दरियापुर, हलकाध्यक्ष जगदीश जैलदार, हलका प्रभारी अंगद ढिंगसरा, वरिष्ठ नेता उमेद नंबरदार, महिला विंग जिलाध्यक्ष सुमनलता सिवाच, युवा जिलाध्यक्ष अजय रोहज,

प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, वरिष्ठ नेता भागीराम सोनी, बलदेव दरियापुर, राजेश शर्मा एडवोकेट, रमेश अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी यशपाल तनेजा, कृष्ण मांझू, सतपाल सिद्धू, आईएसओ जिलाध्यक्ष अमित ताखर, बलबीर कायत, सुरेन्द्र गोदारा, कृष्ण लुक्खा, नरेण दास, नरेश डूडी, उन्नत बैनीवाल, भरत सिंह कटेवा सहित अनेक इनेलो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *