lunar fatehabad tohana1

बेटे के पहले जन्म दिन पर चांद पर खरीदी जमीन

फतेहाबाद। बेटे के पहले जन्म दिन पर चांद पर खरीदी जमीन  .. आपने हाल ही में खबर पढ़ी होगी कि देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत के लिए दुबई का सबसे महंगा विला खरीदा है। बड़े-बड़े लोग अपने हर बड़े सपनों को पूरा करते हैं। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाओगे कि फतेहाबाद जिले के टोहाना में भी एक ऐसा शख्स है, जिसने अपने बेटे को एक बेशकीमती तोहफा उसके पहले जन्म दिन पर दिया है। टोहाना के कारोबारी वरुण सैनी ने अपने बेटे लव के लिए चांद पर जमीन ली है और उसके पहले जन्म दिवस पर दी है।

मिला रजिस्ट्रेशन कलेम डीड

बाकायदा उसके पास अमेरिका से इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी की तरफ से लूनर प्रोपर्टी का रजिस्टर्ड कलेम डीड भी आ गया है। अपने आप में यह अनोखा मामला है और बताया जा रहा है हरियाणा का यह दूसरा वाक्या है।

ALSO READ  इनेलो की रैली में फतेहाबाद में पहुंचे कई राष्ट्रीय नेता, कौन क्या बोला, पढि़ए

डेढ़ माह का प्रोसेस लगा, नक्शा मिला

वरुण ने बताया कि उसके एक वर्ष के बेटे का जन्म दिन आ रहा था तो उसने अमेरिका में स्थित इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी को चांद पर जमीन के लिए अप्लाई किया था। करीब डेढ़ माह के प्रोसेस के बाद आखिरकार अब उसे रजिस्ट्रेशन मिल गई है। जिसमें उसकी जमीन का नक्शा भी मिला है। करीब 2 एकड़ यह जमीन है और इस पर क्या खर्चा आया, यह वे नहीं बताना चाहते, क्योंकि उनके बेटे के लिए यह अमूल्य गिफ्ट है।

lunar fatehabad tohana

खरीदेंगे टेलीस्कॉप

यह जमीन चांद पर लेक ऑफ हैपिनेस 1872 नॉर्थ लैटिट्यूड 502 इस्ट लांगीट्यूड ट्रैक 55 पार्सल 10071 में स्थित है। उन्होंने बताया कि अब अपनी प्रोपर्टी पर नजर रखने के लिए वे एक टेलीस्कॉप भी खरीदेंगे। साथ ही मजाक में कहा कि ऐलन मस्क का उन्हें इंतेजार है, कब वे लोगों को चांद पर ले जाएंगे, तब वे चांद पर जाएंगे।

ALSO READ  महिला आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखा: यशोधरा को दो पुलिस सुरक्षा

Story By Yogesh Arora 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *