5 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील, यहां होगी बारिश

हिसार. 5 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील, यहां होगी बारिश .. चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। डॉ.मदन लाल खीचड़ अनुसार मानसून टफऱ् की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ होने से हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी ही रहने की संभावना है। राज्य में मौसम 5 सितम्बर तक आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की तरफ से नमी वाली हवाओं वा तापमान में बढ़ोतरी के प्रभाव से 1 सितम्बर से 3 सितम्बर के दौरान राज्य में विशेषकर उतरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित, 4 सितम्बर रात्रि व 5 सितम्बर को राज्य के उत्तरी जिलों (पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा दक्षिण व पश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी) में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *