इतिहास में 21 सितम्बर

शक सम्वत- 1944 | विक्रम सम्वत- 2079 | मास- आश्विन | पक्ष- कृष्णपक्ष | तिथि- एकादशी 23:36 तक | पश्चात्- द्वादशी | नक्षत्र- पुष्य – 23:47 तक | पश्चात्- आश्लेषा | करण- बव. – 10:35 तक | पश्चात्- बालव | सूर्योदय- 06:08 | सूर्यास्त- 18:19 | चन्द्रोदय- 26:32 | चन्द्रराशि- कर्क – दिनरात | सूर्यायण – दक्षिणायन | गोल- उत्तरगोल | अभिजित- कोई नहीं | राहुकाल- 12:14 से 13:45 | ऋतु- शरद् | दिशाशूल- उत्तर
विशेष  : आज बुधवार को आश्विन बदी एकादशी 23:36 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी का श्राद्ध , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:47 से , शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 28:47 पर, श्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर जयन्ती , श्री भोला पासवान शास्त्री जयन्ती , बायोस्फियर दिवस (1991 , निकोलस पॉलिन के अनुसार ) , शून्य उत्सर्जन दिवस (कन्फर्म कर लें ) , जागतिक अंधश्रद्धा निर्मूलन दिवस (कन्फर्म कर लें ) व अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस , विश्व अल्जाइमर दिवस व विश्व आभार दिवस (World Gratitude day)।
आज की वाणी: मानं हित्वा प्रियो भवति क्रोधं हित्वा न शोचति । कामं हित्वार्थवान् भवति लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥ 
अर्थात:   मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।

21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1621 – ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया।
  • 1677 – नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया।
  • 1745 – प्रेस्टन पैन की लड़ाई: बोनी प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश सरकार सेना को हराया।
  • 1746 – फ्रांसीसी अभियान सेना लबोरडननानिस और डुप्लेक्स मद्रास को घेरा।
  • 1780 – बेनेडिक्ट अरनॉल्ड ने ब्रिटिश मेजर जॉन आंद्रे को पश्चिम प्वाइंट की योजना दी।
  • 1784 – अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
  • 1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
  • 1792 – फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।
  • 1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
  • 1826 – राइड्यू नहर का निर्माण कनाडा में शुरू किया गया।
  • 1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 1883 – अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।
  • 1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
  • 1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई।
  • 1919 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इस्पात हड़ताल की शुरुआत हुई।
  • 1921 – जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में हुए धमाके में 800 लोगों की मौत हो गई।
  • 1928 – ‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत हुई।
  • 1933 – मिस्र के प्रधानमंत्री इस्माइल पाशा सिद्की ने इस्तीफा दिया।
  • 1934 – जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत हुई।
  • 1938 – ग्रेट हरिकेन चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से अमेरिका के न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत हुई।
  • 1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
  • 1942 – नाजियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
  • 1949 – चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की।
  • 1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1965 – सोवियत संघ की ओ. कोम्मिसारवा ने पैराशूट से 46250 फुट की छलांग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1966 – मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
  • 1971 – ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिज शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई।
  • 1979 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ हुए।
  • 1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1985 – उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों को मिलने के लिए अपनी सीमाएं खोली।
  • 1991 – निकोलस पॉलिन ने बायोस्फीयर दिवस प्रस्तावित किया।
  • 1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
  • 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ।
  • 1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु हुई।
  • 2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना हुई।
  • 2001 – अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
  • 2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
  • 2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
  • 2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
  • 2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
  • 2009 – भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
  • 2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
  • 2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र की महासभा में भाग लेने के लिए सात दिन की अमरीका यात्रा पर रवाना हुए।
  • 2019 – सऊदी अरब में तेल ठिकानों पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने कड़ा कदम उठाते हुए ईरान के केन्द्रीय बैंक पर प्रतिबन्ध लगा दिया।
  • 2020 – प्रधानमंत्री ने बिहार में 14,000 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
  • 2020 – भारत – मालदीव के बीच समुद्री मार्ग से सीधी कार्गो पोत सेवा शुरू हुई।
  • 2020 – महाराष्ट्र के भिवंडी नगर में 3 मंजिला इमारत ढही , सात बच्चों सहित तीन व्यक्तियों की मौत हुई जबकि 4 वर्षीय बच्चे सहित 11 लोगों को मलबे से निकाला गया।
  • 2021 – भारत और फ्रांस ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में बढते आपसी सहयोग की समीक्षा की तथा क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढावा देने पर जोर दिया।

21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1866 – ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ।
1895 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
1895 – अज़रा – हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
1905 – उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर – भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।
1914 – भोला पासवान शास्त्री – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1926 – नूरजहाँ – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
1929 – पंडित जितेंद्र अभिषेकी एक भारतीय गायक, संगीतकार और भारतीय शास्त्रीय, अर्द्ध शास्त्रीय, भक्ति संगीत तथा हिन्दुस्तानी संगीत के प्रतिष्ठित विद्वान थे।
1939 – स्वामी अग्निवेश भारत के एक सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
1954- शिंजो अबे- दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।
1956 – प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे।
1963 – वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म हुआ।
1968 – महेंद्र मुंजपरा संसद सदस्य लोकसभा।
1979 – क्रिस गेल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाडी।
1980 – करीना कपूर – बॉलीवुड अभिनेत्री (कन्फर्म कर लें 1977 का भी वर्णन)।
1991 – दीपिका पल्लीकल एक भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी।

21 सितंबर को हुए निधन

  • 1743 – सवाई जयसिंह – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
  • 1985 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
  • 2017 – Liliane Henriette Charlotte Bettencourt एक फ्रांसीसी उत्तराधिकारी, सोशलाइट और बिजनेसवुमन थीं।
  • 2020 – माउंट एवरेस्ट पर 10 बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति नेपाल के आंग रीता शेरपा (Ang Rita Sherpa) का निधन।
ALSO READ  इतिहास में 25 सितम्बर

21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर जयन्ती।
  • भोला पासवान शास्त्री जयन्ती।
  • बायोस्फियर दिवस (1991 , निकोलस पॉलिन के अनुसार ) ।
  • शून्य उत्सर्जन दिवस (कन्फर्म कर लें )।
  • जागतिक अंधश्रद्धा निर्मूलन दिवस (कन्फर्म कर लें )।
  • अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस ।
  • विश्व अल्जाइमर दिवस ।
  • विश्व आभार दिवस (World Gratitude day)।
ध्यान दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है । 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *