2022

टोहाना डॉक्टर को पर्ची भेजकर मांगे रुपये, मामला दर्ज

फतेहाबाद। टोहाना के एक निजी अस्पताल के संचालक से अज्ञात शख्स द्वारा पर्ची भेजकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने डॉ. की शिकायत पर समैन निवासी एक शख्स के खिलाफ धारा 387 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. महेश आहुजा ने बताया कि टोहाना के कैंची चौक पर उनका जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल है। 3 नवंबर को उनकी एंबुलेंस पर नया ड्राइवर कमालवाला निवासी कुलदीप सिंह को रखा गया है।

उन्होंने बताया कि बीती शाम करीब साढ़े 5 बजे कुलदीप अस्पताल के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर एक युवक आया और उसे एक पर्ची देकर चला गया, पर्ची एकता लेबोरेट्री के नाम थी। उन्होंने बताया कि पर्ची पर लिखा हुआ था ‘डॉक्टर साहब आपने पुराने टाइम में मेरे साथ ठीक नहीं किया था, उस समय मेरा टाइम खराब था तो मैं चुप था, आज मेरा टाइम है पैसे दो दो, नहीं तो अब आपका टाइम खराब है, मेरा तो है ही।Ó डॉक्टर ने बताया कि इसके नीचे अंग्रेजी में दि बंटू समैन लिखा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टोहाना डॉक्टर को पर्ची भेजकर मांगे रुपये, मामला दर्ज Read More »

फतेहाबाद की मुस्कान सिंगला ने जेआरएफ यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर किया नाम रोशन

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले की बेटियां खेलों के साथ-साथ शिक्षा में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवा रही है। इसी सूची में एक ओर बेटी का नाम जुड़ गया है। फतेहाबाद शहर की रहने वाली मेधावी छात्रा मुस्कान सिंगला ने देशभर में आयोजित की गई जेआरएफ-यूजीसी नेट (इंग्लिश) परीक्षा 2022 में 99.5 परसनटाइल अंक लेकर उच्च स्थान हासिल किया है। मुस्कान सिंगला की माता सुनीता सिंगला जहां गांव दरियापुर के सरकारी स्कूल में प्रिंसीपल के पद पर कार्यरत है वहीं उनके पिता बारूराम सिंगला गांव गिल्लांखेड़ा में हैडमास्टर है। माता-पिता दोनों के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने का फायदा मुस्कान को मिला और उसने कड़ी मेहनत कर इस परीक्षा को शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण किया।

मुस्कान की इस उपलब्धि से जहां परिवार में जश्न का माहौल है वहीं मुस्कान के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुस्कान सिंगला ने बताया कि उसने दसवीं कक्षा फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से जबकि बारहवीं की परीक्षा नॉन मेडिकल के साथ डैफोडिल्स स्कूल फतेहाबाद से पास की थी। इसके बाद बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) व एमए अंग्रेजी की परीक्षा उसने पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ से बहुत अच्छे अंकों के साथ पास की। मुस्कान वर्तमान में चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी में ही सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

मुस्कान ने बताया कि माता-पिता के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहने के कारण घर का माहौल शिक्षा के अनुकूल रहा और उन्हें उनके माता-पिता का पूरा सहयोग व मार्गदर्शन मिला। माता-पिता के सहयोग एवं शिक्षकों की मेहनत की बदौलत उसने शिक्षा क्षेत्र में ही अपना कैरियर बनाने का संकल्प लिया। इसको लेकर उसने चण्डीगढ़ में रहकर ही यूजीसी नेट तथा जेआरएफ की तैयारी की। मुस्कान की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उसने यह परीक्षा शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता का व फतेहाबाद जिले का नाम रोशन किया है।

मुस्कान का कहना है कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्य करना चाहती है। उसका मानना है कि लोगों को शिक्षा रूपी दान बांटने से बेहतर कोई कार्य नहीं हो सकता।

फतेहाबाद की मुस्कान सिंगला ने जेआरएफ यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर किया नाम रोशन Read More »

राशिफल (7 नवम्बर 2022, सोमवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन अनमना सा महसूस करोगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। पुराना रोग या क्रम उभर सकता है। विवाद व क्लेश से बचें , शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है । लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हो सके तो आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

कृपया ध्यान दें :
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (7 नवम्बर 2022, सोमवार) Read More »

भव्य आदमपुर का, आदमपुर भजनलाल परिवार का

हिसार। आदमपुर के उपचुनाव में भाजपा -जजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने बड़े मार्जिन से जीत दर्ज कर न केवल आदमपुर गढ़ को बचा लिया बल्कि इस गढ़ को और मजबूत कर दिखाया है। आदमपुर की जनता ने भी यह साबित कर दिया कि आदमपुर हलका भजनलाल परिवार का था, है और रहेगा। आज हुई मतगणना में पहले राऊंड से भव्य बिश्नोई ने लीड बनानी शुरू की, जो अंतिम राऊंड तक बरकरार रही। हालांकि बीच बीच में किसी राऊंड में उन्हें कमतर वोट मिले, लेकिन ओवरआल उनकी लीड बरकरार रही और 13 राऊंड के खत्म होने के बाद उन्होंने 15 हजार 740 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज कर ली। भव्य बिश्नोई ने 67 हजार 492 वोट प्राप्त किए, उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जेपी ने 51 हजार 752, आम आदमी पार्टी के सतेंद्र सिंह ने 3420, इनेलो के कुरड़ाराम ने 5248 वोट प्राप्त किए। दोनों की जमानतें जब्त हुई और चुनावी हालात काफी खराब ही रहे। इनेलो केवल अंतिम राऊंड में 2000 का आंकड़ा छू पाई और 2390 वोट ले पाई।

10 राऊंड के बाद जेपी ने हार मान ली और वे मतगणना केंद्र से बाहर चले गए। बाहर उनकी गाड़ी की किसी ने शीशा भी तोड़ दिया। इसी जीत के बाद भव्य बिश्नोई ने आदमपुर की जनता का आभार जताया तो वहीं 12 राऊंड क्लीयर होने के बाद कुलदीप बिश्नोई मतगणना केंद्र पर पहुंचे और आदमपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि इस भव्य जीत के लिए मेेरे आदमपुर वासियों का आभार। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल और चौ.भजनलाल को समर्पित की। उन्होंने कहा कि आदमपुर ने हुड्डा पिता-पुत्र को धूल चटा दी है। क्योंकि हुड्डा ने यहां अपने नाम पर वोट मांगे। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा को हरियाणा का पप्पू बताते हुए कहा कि आज आदमपुर ने उनकी मरोड़ निकाल दी। वहीं हार के बाद जेपी ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, सारे नेता यहां आकर क्या करते। लोगों ने फैसला जो दिया तो कांग्रेस क्या करेगी। 2024 में हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगी और वे आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव ने साबित कर दिया कि हरियाणा से आम आदमी पार्टी और इनेलो का खात्मा हो चुका है। इस चुनाव से 2024 की तैयारी शुरू हुई है और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा जीती ना कि भव्य, वे 2024 के लिए हैं तैयार और बनाएंगे सरकार।

आखिर क्या राज था भव्य के बाहर आने का

आज 13 राऊंड में मतगणना हुई। एक राऊंड में करीब आधा पौना घंटा लग रहा था। मतगणना धीमी थी। लेकिन पहले ही राऊंड से भव्य बिश्नोई शौचालय के चक्कर लगाते नजर आए। एक-दो बार जब वे बाहर आए तो अंदाजा लगाया गया हो सकता है वे बेचैन नर्वस हों या उनकी तबीयत कुछ खराब हो, लेकिन 10 राऊंड तक वे करीब 12 बार से ज्यादा बार …

भव्य आदमपुर का, आदमपुर भजनलाल परिवार का Read More »

राशिफल (6 नवम्बर 2022, रविवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। व्यस्त रहेंगे। सेहत के लिहाज से आप सकारात्मक रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए ।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

 

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

राशिफल (6 नवम्बर 2022, रविवार) Read More »

8 नवंबर को चंद्रग्रहण, पूर्वी राज्यों में पूर्ण, शेष भारत में आंशिक रूप से दिखेगा

दीपावली के अगले दिन लगे सूर्य ग्रहण के बाद अब 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। देश के पूर्वी क्षेत्रों में चंद्रग्रहण का नजारा दिखेगा, जबकि अन्य जगहों पर आंशिक रूप ही दिखेगा। यह चंद्रग्रहण देश में सबसे पहले शाम 4 बजकर 23 मिनट पर पूर्वी भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखेगा। हालांकि ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहण की शुरूआत दोपहर 2 बज कर 38 मिनट पर ही हो जाएगी। चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। चंद्रोदय के साथ ही अरुणचाल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ आदि सभी पूर्वी राज्यों में चंद्रग्रहण नजर आएगा, जबकि दूसरे क्षेत्रों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखेगा। शाम 6 बज कर 19 मिनट पर चंद्र ग्रहण खत्म होगा और इसका सूतक भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद मांघ चंद्रग्रहण होगा, जो 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। हालांकि मांघ चंद्र्रग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं है।

एक माह में दो-दो ग्रहण

25 अक्टूबर को हुआ सूर्य ग्रहण भी कार्तिक माह में ही था, जबकि चंदग्रहण भी कार्तिक माह में ही पड़ रहा है। सूर्यग्रहण अमावस्या पर था और चंद्रग्रहण अब पूर्णिमा के दिन है। ज्योतिष विद्या केे अनुसार एक माह में जब दो-दो ग्रहण हों तो यह प्राकृतिक आपदाओं के योग बनते हैं।

अगले साल 2 चंद्र ग्रहण

यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण होने वाला है। अगले साल अब 5 मई को मांघ चंद्रग्रहण होगा जबकि 28 अक्टूबर को आंशिक चंदग्रहण होगा। ये दोनों ग्रहण अगले साल भारत में दिखेंगे। मांघ चंद्रग्रहण में सूतक नहीं लगता।

पूर्ण चंद्रग्रहण

जब चांद और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो तीनों ग्रहण एक लाइन में होते हैं और तब पृथ्वी की छाया चंद्र पर पडऩे लगती है और चंद्र लाल दिखने लगता है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है।

मांघ चंद्र ग्रहण

इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होता। इस ग्रहण में सूर्य और चंद्र के बीच पृथ्वी आती है, लेकिन तीनों ग्रहण सीधी रेखा में नहीं होते और पृथ्वी की हलकी सी छाया चंद्र पर पड़ती है, जो चंद्र पर धूल की तरह दिखती है।

आंशिक चंद्र ग्रहण

जब सूर्य और चंद्र के बीच पृथ्वी आती है, लेकिन तीनों एक लाइन में नहीं होते, तब चंद्र के कुछ हिस्से पर ही पृथ्वी की छाया पड़ती है और इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।

8 नवंबर को चंद्रग्रहण, पूर्वी राज्यों में पूर्ण, शेष भारत में आंशिक रूप से दिखेगा Read More »

राशिफल ( 5 नवम्बर 2022, शनिवार)

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) : आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कृपया ध्यान दें: यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।आपका दिन मंगलमय हो।

मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी

राशिफल ( 5 नवम्बर 2022, शनिवार) Read More »

नौकरी के लालच में त्रिपुरा गए युवक को जंगल में बनाये रखा बंधक, फरिश्ता बन पहुंचा फतेहाबाद पुलिस का जवान

फतेहाबाद। जाखल क्षेत्र के एक युवक को नौकरी के बहाने त्रिपुरा ले जाकर वहां के जंगलों में किडनैप कर रखने का मामला सामने आया है। किडनैपर्स से युवक के परिजनों से रुपए मांगे तो परिजन जाखल पुलिस की शरण में गए। जिस पर जाखल पुलिस का एक हेड कांस्टेबल अपनी जान की परवाह ना करते हुए अकेला त्रिपुरा के जंगलों में पहुंच गया और और पुलिस के सेवा, सुरक्षा सहयोग के नारे को चरितार्थ करते हुए युवक को वापस बचा लाया। युवक का दो-तीन दिन के लिए इलाज भी करवाया गया और अब परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान काफी दिन युवक अपहरणकर्ताओं के चुंगल में रहा और उसे खाना भी ढंग से नसीब नहीं हो रहा था।

 

गांव सिधानी के युवक राम ने बताया कि वह प्लाईवुड का काम करता है और दिल्ली में नौकरी कर रहा था। वहां शाम को चाय पीने के दौरान दो युवकों से उसकी दोस्ती हो गई। जिनमें से एक बिहार का और दूसरा त्रिपुरा का रहने वाला था। कुछ समय पहले युवकों ने उसे लालच दिया कि यह 10-15 हजार के नौकरी करने की बजाय वह उसे त्रिपुरा की एक कंपनी में नौकरी दिलवा देंगे, जहां अच्छी सैलरी मिलेगी। घर की स्थिति सही न होने के कारण वह उनकी बातों में आ गया और एक दिन उनके साथ त्रिपुरा के लिए चला गया। युवक ने बताया कि वहां रात को वह पहुंचे तो उसे एक पहाड़ी पर ले गए, जहां  झोपड़ी में उसे बांध दिया गयाम फिर उसके फोन से परिवार वालों को फोन करवाया गया और रुपए मांगे गए।

 

यहां पर परिवार वालों ने इस बारे में जाखल पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने युवक के फोन की ट्रेसिंग की तो लोकेशन त्रिपुरा की मिली। जिस पर जाखल पुलिस के एक हेड कांस्टेबल कुलदीप ने इस ऑपरेशन को अपने हाथों में लिया और युवक की तलाश में त्रिपुरा फ्लाइट पर रवाना हो गए। हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि 24 तारीख को शमसेर सिंह ने युवक के अपहरण की शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज किया गया और लोकेशन ट्रेस कर वह त्रिपुरा पहुंचे और वहां पर स्थानीय पुलिस और मीडिया की सहायता से युवक की जानकारी वायरल कर दी।

 

इसी दौरान उसे पता चला कि युवक की तबीयत खराब होने पर उसे सरकारी हॉस्पिटल लाया गया था, जहां उन्होंने जाकर चेक किया तो युवक का रिकॉर्ड मिला। जिस पर उन्हें तसल्ली हो गई कि युवक अभी जिंदा है और यही आसपास है। फिर उन्हें पता चला कि यहां की एक पहाड़ी पर जंगलों के अंदर युवक हो सकता है, जहां सेना के जवान ने उन्हें पहाड़ी तक जाने का सहयोग किया। वह पहाड़ी पर गए तो वहां पर वह सही लोकेशन पर पहुंच गए लेकिन पुलिस के आने की सूचना मिलने पर अपहरणकर्ता युवक को उस लोकेशन से कहीं और ले गए। झोपड़ी के आसपास उन्हें एक सफेद कमीज मिली जो वहां के लोगों के हिसाब से बड़ी थी तो उन्हें अंदाजा हो गया कि यह कमीज राम की है। जिस पर उन्होंने जंगलों में ही आसपास जोर-जोर से उसका नाम पुकारना शुरू कर दिया। युवक ने अपना नाम सुनकर यह जान लिया कि पुलिस उसे बचाने आई है और वह पहाड़ी से नीचे कूद गया।

 

इधर कुलदीप ने युवक को नीचे कूदते हुए देख लिया और तुरंत उसे रेस्क्यू कर अगरतला के हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक लाया गया और 1 दिन वहां भी उपचाराधीन रखा गया। युवक के हाथ और पैर में चोट लगी थी। बाद में अब जाखल लाकर युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस खासकर हेड कांस्टेबल कुलदीप की इस बहादुरी को क्षेत्र में काफी सराहा जा रहा है। वहीं युवक और उसके परिजनों ने जाखल पुलिस व कुलदीप का दिल से आभार जताया है

नौकरी के लालच में त्रिपुरा गए युवक को जंगल में बनाये रखा बंधक, फरिश्ता बन पहुंचा फतेहाबाद पुलिस का जवान Read More »

खतरनाक प्रदूषण : फतेहाबाद जिले में पटवारी, ग्र्राम सचिव व कृषि विभाग कर्मचारी चार्जशीट, दो नंबरदार सस्पेंड

फतेहाबाद। जिले सहित पूरे हरियाणा में इस समय प्रदूषण खतरनाक स्तर पर जा चुका है। एयर क्वालिटी इंडैक्स भी बहुत खराब स्तर 360 के पार जा चुका है। पिछले तीन दिन से फतेहाबाद का आसमां पूरी तरह धुएं से ढका हुआ है। शाम के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं, क्योंकि उस समय ज्यादातर पराली जलाने के मामले सामने आते हैं। शाम को सड़क पर सांस लेना दूभर होता है तो वहीं आंखों में भयंकर जलन महसूस होती है। जिसकारण इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार के मामले भी काफी बढ़े हैं।

आखिरकार इसकी गाज पटवारी, ग्राम सचिव, नंबरदार और कृषि विभाग के कर्मचारियों पर गिरनी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने एक गांव में ज्यादा फायर लोकेशन सामने आने पर वहां के पटवारी, ग्राम सचिव और कृषि विभाग के कर्मचारी को रूल 8 के तहत चार्जशीट कर दिया है, वहीं दो नंबरदारों को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा तीन किसानों के आम्र्स लाइसेंस रद्द करने को लेकर उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि इस वर्ष अब तक हरियाणा में सर्वाधिक पराली जलाने वाले जिलों में फतेहाबाद दूसरे नंबर पर है। वहीं पंजाब के अकेले संगरूर जिले ने हरियाणा से भी ज्यादा पराली जलाई है। चौकाने वाले आंकड़े खबर के अंत में देखें।

कितनी लोकेशनं फतेहाबाद में

कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार फौगाट ने बताया कि आज तक जिले में इस सीजन 442 एक्टिव लोकेशन मिली हैं, जिनमें सैकड़ों किसानों को 3 लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके बावजूद किसान नहीं मान रहे हैं और बर्निंग केस सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में 5 या उससे ज्यादा एक्टिव लोकेशन मिली हैं, वहां के पटवारी, ग्राम सचिव व नंबरदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, इससे भी ज्यादा आग के मामले सामने आने पर तीन कर्मचारियों को चार्जशीट कर दिया है। जबकि दो नंबरदारों को सस्पेंड किया गया है।

डीसी बोले, सख्ती भी जागरूकता भी

वहीं इस बारे में जिला उपायुक्त जगदीश चंद्र ने बताया कि किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है, सख्ती भी बरती जा रही है। अभी तक काफी पटवारियों, ग्राम सचिवों और कृषि विभाग के मौके पर तैनात ड्यूटी अधिकारियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इनके अलावा एक गांव के पटवारी, ग्राम सचिव व कृषि विभाग के कर्मचारी को रूल 8 के तहत चार्जशीट किया गया है। जबकि दो नंबरदारों को सस्पेंड किया गया है। इसी से संबंधित दो किसानों को आम्र्स लाइसेंस संस्पेंड करने के लिए नोटिस जारी कर कारण पूछा गया है। तीन दिन में कारण बताना होगा, नहीं तो लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे।

पराली जलाने में दूसरे स्थान पर फतेहाबाद

हरियाणा में सरकार व प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद किसान मान नहीं रहे और जोरों से पराली जला रहे हैं। इस वर्ष सितंबर से नवंबर तक सर्वाधिक कैथल जिले में 563 लोकेशन सामने आई हैं, जबकि फतेहाबाद में अब तक सर्वाधिक 442 लोकेशन सामने आ चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में यह कम है। पिछले वर्ष फतेहाबाद में इस अवधि में 506 लोकेशन मिली थीं। जबकि 2020 में कोरोना काल के दौरान 318 लोकेशन सामने आई थीं। तीसरे नंबर पर जींद है, जहां 297 मामले सामने आए हैं। पूरे प्रदेश में सितंबर से 3 नवंबर तक 2377 पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं।

हरियाणा से ज्यादा आग अकेले संगरूर जिले में लगी

वहीं पंजाब की बात करें तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा भयावह नजर आता है और हरियाणा में प्रदूषण का एक बड़ा कारण पंजाब भी माना जा रहा है। पंजाब में इन तीन महीनों में भयंकर तरीके से 24 हजार 146 जगहों पर आग लगाई गई है। जिनमें संगरूर जिले में 3513 लोकेशन मिली हैं और संगरूर जिला हरियाणा के काफी करीब है। यानि पूरे हरियाणा से ज्यादा लोकेशन अकेले संगरूर जिले में मिली हैं। इसके बाद पटियाला में 2588 लोकेशन मिली हैं।

खतरनाक प्रदूषण : फतेहाबाद जिले में पटवारी, ग्र्राम सचिव व कृषि विभाग कर्मचारी चार्जशीट, दो नंबरदार सस्पेंड Read More »

CET : बस बुकिंग के लिए अभ्यर्थियों में मची होड़, शाम 5 बजे तक का समय, रोडवेज ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

फतेहाबाद। हरियाणा में कल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट CET 2022 का आयोजन होना है। जिसको लेकर एक तरफ जिन स्कूलों या अन्य जगहों पर सेंटर बनाए गए हैं, वहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं तो वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थी अपनी अपनी सीटें बुक करवाने की होड़ में लगे हुए हैं। आज शाम 5 बजे तक यह बुकिंग होनी है। 11 लाख अभ्यर्थियों के लिए यह बुकिंग की जा रही है। सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक ले जाने के लिए प्रदेशभर में 15 हजार 400 बसों का इंतेजाम किया गया है। बुकिंग को लेकर अभ्यर्थी खूब जोर लगा रहे हैं। फतेहाबाद में कल सारा दिन और आज भी अभ्यर्थी बस स्टैंड के बुकिंग केंद्र पर पहुंच रहे हैं। रतिया में बुकिंग सेंटर नहीं है, इसलिए वहां से अभ्यर्थी फतेहाबाद और टोहाना जा रहे हैं। रोडवेज विभाग ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, जिन पर कॉल कर अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर खबर के अंत में देखें।

बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग बस डिपो पर बने काऊंटर पर की जा रही है। जाने-जाने के लिए ही बुकिंग हो रही है। फतेहाबाद में नए बस स्टैंड पर तीन टेबल लगाई गई हैं। फतेहाबाद रोडवेज प्रशासन के अनुसार 435 बसों का इंतेजाम किया गया है। जिनमें से 185 बसें कस्बों से अभ्यर्थियों को लेकर जाएंगी। रात 8 बजे तक फतेहाबाद जिले में 1 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। सरकार ने दावा किया है कि इस बार सेंटर 100 किलोमीटर के दायरे में आएगा, लेकिन अधिकतर शिकायतें सामने आ रही हैं कि सेंटर 100 से ज्यादा किलोमीटर के अलॉट हुए हैं।

हरियाणा के सभी बस स्टैंड के पूछताछ नंबर

Ambala City 0171-2556388,
Ambala Cantt.0171-264082,
Naraingarh 01734-284038,
Bhiwani 01664-242230,*
Charkhi Dadri 01250-220144,
Loharu 01252-258207,
Faridabad 0129-2244953,
Fatehabad 01667-220617,
Tohana 01692-220036,
Gurgaon 0124-2320222,
Hisar 01662-233285,
Hansi 01663-254081,
Jind 01681-245337,
Narwana 01684-240104,
Safidon 01686-262235,
Jhajjar 01251-256357,
Bahadurgarh 01276-641834,
Kaithal 01740-269360,
Karnal 0182-2251158,
Kurukshetra 01744-220468,
Pehowa 01741-220102,
Mohindergarh 01285-222100,
Narnaul 01282-251947,
Panipat 0180-2646544,
Panchkula 0172-256220,
Chandigarh 0172-2704014,
Kalka 01733-220021,
Rohtak 01262-276641,
Rewari 01274-256751,
Sonipat 0130-2201101,
Gohana 01263-252140,
Sirsa 01666-220866,
Dabwali 01668-226015,
Yamunanagar 01732-227717,
Mewat(Nuh) 01267-274710,
Palwal 01275-252203,
ISBT-Delhi, Kashmere Gate 011-23861262, ISBT-17, Chd. 0172-2704014

CET : बस बुकिंग के लिए अभ्यर्थियों में मची होड़, शाम 5 बजे तक का समय, रोडवेज ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर Read More »