Today in History

इतिहास में 18 सितंबर

18 सितम्बर 2022 रविवार | शक सम्वत- 1944 | विक्रम सम्वत- 2079 | मास- आश्विन |  पक्ष- कृष्णपक्ष | तिथि- अष्टमी – 16:35 तक | पश्चात्- नवमी | नक्षत्र- मृगशिरा – 15:11 तक | पश्चात्- आद्रा | करण- कौलव – 16:35 तक | पश्चात्- तैतिल | योग- सिद्धि – 06:32 तक | पश्चात्- व्यतीपात | 🌅सूर्योदय- 06:07 | 🌄सूर्यास्त- 18:23 | 🌙चन्द्रोदय- 23:48 | 🌛चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात | 🌞सूर्यायण – दक्षिणायन| 🌞गोल- उत्तरगोल | 💡अभिजित- 11:50 से 12:39 | 🤖राहुकाल- 16:51 से 18:23 | 🎑ऋतु- शरद् |⏳दिशाशूल- पश्चिम

विशेष: आज रविवार को आश्विन बदी अष्टमी 16:35 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टमी तिथि का श्राद्ध , श्री कालाष्टमी व्रत , श्री अशोकाष्टमी , जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत , सौर (कन्या) आश्विन मासारम्भ , शहीद मदनलाल धींगड़ा जयन्ती , भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस , रवि एस नाइक जन्म दिवस , हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज) , विश्व जल निगरानी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस व विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।

कल सोमवार को आश्विन बदी नवमी 19:04 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध , सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध , मातृ नवमी , जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत का पारण , बुध वक्री उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 18:19 पर , कुमारयोग 19:02 से , व्यतीपात पुण्यम् , श्री बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस , श्री पी शीलू एओ ( P. Shilu Ao ) स्मृति दिवस , अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस व International Talk Like a Pirate Day.

आज की वाणी: आत्मदोषैर्नियच्छन्ति सर्वे सुखदुखे जनाः। अर्थात् सब को अपने कर्मानुसार सुख – दुःख भुगतने पडते है।

18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बने।
    1502 – अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।
    1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
    1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
    1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
    1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
    1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।
    1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
    1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
    1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
    1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
    1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
    1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
    1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
    1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
    1931 – जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
    1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
    1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
    1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
    1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
    1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। जिनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है।
    1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोआ के बीच उड़ाया।
    1987 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
    1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
    1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
    1997 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
    1997 – ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
    1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।
    2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
    2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
    2006 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
    2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।
    2008- शोभना भरतीय एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
    2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
    2009 – भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।
    2019 – भारतीय डाक विभाग ने बोसनिया-हर्जेगोविना, ब्राजील, इक्‍वाडोर, कजाखस्‍तान, लिथुआनिया और उत्‍तर मैसेडोनिया के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पीड पोस्‍ट-ई एम एस को शुरू करने की घोषणा की।
    2019 – लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के निकट उपनगरीय इलाके के एक आवासीय विद्यालय में आग लग जाने से 23 बच्‍चों की मौत हो गई।
    2019 – भारत ने कम दूरी तक मार करने वाली वंशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
    2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु राष्ट्र को समर्पित किया।
    2020 – SBI ने ATM में होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू किया।
    2020 – पहली बार वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया गया।
    2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
    2021 – झारखंड में करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हुई।
ALSO READ  इतिहास में 19 सितम्बर

18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1883 – शहीद मदनलाल धींगड़ा- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे।
    1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।
    1906 – हास्‍य रचनाओं के प्रसिद्ध भारतीय महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ।
    1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
    1946 – रवि एस नाइक भारत के गोवा में एक पूर्व मुख्यमंत्री ।
    1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का हैदराबाद में जन्‍म हुआ।
    1957 – श्रीमति स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की पहली महिला महासचिव।
    1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता ।
    1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री ।
    1989 – भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म हुआ।

18 सितंबर को हुए निधन

  • 1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
    1930 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
    1953 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
    1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
    1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
    1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
    1977 – एस आर दास भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
    1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश व पूर्व उपराष्ट्रपति।
    1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि।
    2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
    2019 – हॉरर फिल्मों को नई दिशा देने वाले श्याम रामसे का निधन।
    2021 – मनोरमा महापात्रा एक भारतीय लेखक, कवि और संपादक थीं।
ALSO READ  इतिहास में 27 सितम्बर और पञ्चांग

18 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • 🔅 शहीद मदनलाल धींगड़ा जयन्ती ।
    🔅 भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस ।
    🔅 श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस।
    🔅 हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज) ।
    🔅 विश्व जल निगरानी दिवस ।
    🔅 अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस ।
    🔅 विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *