इतिहास में 20 सितम्बर

शक सम्वत- 1944 | विक्रम सम्वत- 2079 | मास- आश्विन | पक्ष- कृष्णपक्ष | तिथि- दशमी – 21:28 तक | पश्चात्-* एकादशी | नक्षत्र-* पुनर्वसु – 21:07 तक | पश्चात्-* पुष्य | सूर्योदय- 06:08 | सूर्यास्त- 18:20 | चन्द्रोदय- 25:34 | चन्द्रराशि- मिथुन – 14:24 तक | पश्चात्- कर्क | सूर्यायण – दक्षिणायन | गोल- उत्तरगोल | अभिजित-* 11:50 से 12:38 | राहुकाल- 15:17 से 16:49 | ऋतु- शरद् | दिशाशूल- उत्तर
विशेष:  आज मंगलवार को आश्विन बदी दशमी 21:28 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध , विघ्नकारक भद्रा 08:16 से 21:28 तक , कुमारयोग 21:06 तक, गुरु श्री नानकदेव जी ज्योति – ज्योत / पुण्य दिवस ( प्राचीनमतानुसार ) , पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती , श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)व रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (भारतीय , 20.09.1986 को सर्वप्रथम)। 
आज की वाणी: यथा ह्येकेन चक्रेण, न रथस्य गतिर्भवेत्। एवं परुषकारेण विना दैवं न सिद्ध्यति ।।
अर्थात् जैसे एक पहिये से रथ नहीं चल सकता है उसी प्रकार बिना पुरुषार्थ के भाग्य सिद्ध नहीं हो सकता है ।

20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1664 – अमेरिका में ‘समामेलन विरोधी कानून’ पारित किया।
  • 1792 – फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
  • 1830 – फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
  • 1831 – भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।
  • 1839 – नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।
  • 1854 – अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
  • 1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
  • 1867 – ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।
  • 1878 – मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।
  • 1884 – सैन फ्रांसिस्को में ‘इच्ल राइट्स पार्टी’ का गठन किया गया।
  • 1954 – आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।
  • 1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
  • 1973 – दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
  • 1982 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
  • 1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
  • 1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।
  • 1985 – रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम 1957 को संसोधित किया गया और सशस्त्र बल का दर्जा मिला।
  • 1986 – सर्वप्रथम रेलवे सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस मनाया।
  • 1992 – फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
  • 1995 – संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।
  • 2000 – क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।
  • 2001 – अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
  • 2003 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
  • 2004 – इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
  • 2006 – ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
  • 2006 – बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन।
  • 2006 – 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
  • 2007 – अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।
  • 2009 – मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
  • 2019 – भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर एक बड़ा दुर्लभ अभ्यास ‘चांग थांग’ आयोजित किया।
  • 2020 – कोविड -19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने के लिए भारत ने मालदीव को 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी।
  • 2021 – रूस के पर्म विश्वविद्यालय में गोलीबारी में आठ लोग मारे गए।
  • 2021 – कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 2021 – भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ में भाग लिया (20 से 22 सितंबर 2021 तक)।
  • 2021 – एससीओ सदस्य देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण, “पीस मिशन 2021” दक्षिण-पश्चिमी रूस के ओरेनबर्ग में शुरू हुआ।
ALSO READ  इतिहास में 24 सितम्बर

*20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1547 – फ़ैज़ी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी के प्रसिद्ध कवि ।
  • 1897 – नाना साहब परुलेकर- मराठी पत्रकार।
  • 1911 – पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की।
  • 1924 – ए. नागेश्वर राव – तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
  • 1942 – राजिंदर गोयल एक भारतीय क्रिकेटर थे।
  • 1948 – महेश भट्ट- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक।
  • 1957 – अनुपम श्याम एक भारतीय अभिनेता थे जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते थे।
  • 1973 – कैलाश चौधरी – संसद सदस्य लोकसभा व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री ।

20 सितंबर को हुए निधन

  • 1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।
  • 1819 – गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।
  • 1927 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1928 – नारायण गुरु भारत के महान संत एवं समाजसुधारक थे।
  • 1933 – अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ।
  • 1942 – कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1997 – अनूप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
  • 1999 – राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।
  • 1999 – रईसा गोर्बाच्योव का निधन।
  • 2007 – फ़्राँस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्था में मृत्यु हो गई।
  • 2009 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
  • 2012 – दिनेश ठाकुर – रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।
  • 2015 – जगमोहन डालमिया बीसीसीआई के अध्यक्ष और व्यापारी थे।
  • 2017 – शकीला – हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
  • 2019 – रॉबर्ट स्किनर बॉयड – एक अमेरिकी पत्रकार थे।
  • 2020 – असम के संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन।
  • 2021 – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे बाघंबरी गद्दी मठ के पीठाधीश्वर महंत नरेंद्र गिरि की मौत।

20 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  •  गुरु श्री नानकदेव जी ज्योति – ज्योत / पुण्य दिवस ( प्राचीनमतानुसार )।
  •  पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती।
  •  श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)।
  •  रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (भारतीय , 20.09.1986 को सर्वप्रथम)।
ALSO READ  इतिहास में 21 सितम्बर
ध्यान दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *