मौसम अलर्ट: कल भी हो सकती है बरसात

मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की तरफ से नमी वाली हवाओं तथा पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से राज्य में पिछले तीन दिनों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है । राज्य में ऐसा ही मौसम कल 25 सितम्बर तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी जिलों (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु दक्षिण व पश्चिमी जिलों में दक्षिण क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी) में कहीं कहीं बुंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद हरियाणा राज्य में आमतौर पर 26 सितम्बर से 28 सितंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

24 सितम्बर,2022  :- मानसूनी हवाओं की सक्रियता से राज्य में मानसूनी बारिश की कमी को 10% से सिर्फ 1% पर रह गई है। हरियाणा में इस वर्ष 2022 में दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून को प्रवेश किया तथा तब से लेकर आज 24 सितम्बर के दौरान हरियाणा राज्य में 422.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (426.5 मिलीमीटर) से केवल 1% कम दर्ज हुई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के बारिश के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के 14 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 8 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। सब से कम बारिश वाले जिले अम्बाला (-51%), यमुनानगर (-35%), फरीदाबाद (-35%), सोनीपत (-12%),पंचकुला (-19%), रेवाड़ी (-12%), रोहतक (-5%),भिवानी (-18%) जिलों में दर्ज की गई है।
-कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *