Today in History

आज का राशिफ़ल 12 मई 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। ध्यान देने से सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

 

मीन🐳 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज किसी अन्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

आज का राशिफ़ल 12 मई 2024 Read More »

इतिहास में 22 सितम्बर

आज की वाणी : माता गुरुतरा भूमेः खात् पितोच्चतरस्तथा। मनः शीघ्रतरं वातात् चिन्ता बहुतरी तृणात् ॥
अर्थात् : पृथ्वी से अधिक भारी माता है। आकाश से अधिक ऊँचा पिता है। वायु से अधिक शीघ्रगामी मन है। तृण से अधिक दुर्बल बनाने वाली चिन्ता है।

22 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1711 – फ्रांसीसी सैनिकों ने रियो डी जनेरियो पर कब्जा किया।
  • 1735 – रॉबर्ट वाल्पोल 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर रहने के लिए पहले ब्रिटिश “प्रधान मंत्री” (वास्तव में खजाना का पहला भगवान) बने।
  • 1756 – नासाउ हॉल प्रिंसटन विश्वविद्यालय में खोला गया।
  • 1761 – यूनाइटेड किंग्डम के किंग जॉर्ज III और क्वीन चार्लोट का राज्याभिषेक हुआ।
  • 1784 – रूस ने कोडियाक, अलास्का में एक कॉलोनी स्थापित की।
  • 1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
  • 1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
  • 1792 – ऐतिहासिक फ्रेंच रिपब्लिकन कैलेंडर का युग शुरू हुआ।
  • 1862 – राष्ट्रपति लिंकन ने पहली जनवरी को सभी राज्यों के गुलामों को मुक्त करने का आदेश दिया।
  • 1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
  • 1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

 

  • 1949 – सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • 1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
  • 1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
  • 1965 – भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
  • 1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
  • 1977 – अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
  • 1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
  • 1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।

 

  • 1988 – नेशनल ज्योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ ।
  • 1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
  • 2002 – फ़्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
  • 2006 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।
  • 2006 – नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।
  • 2007 – ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया।
  • 2007 – नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
  • 2008- प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
  • 2010 – विश्व वन्यजीव कोष दक्षिण अफ्रीका के तहत विश्व राइनो दिवस (Day of Rhino) की घोषण की गई ।
  • 2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के ह्यूस्टन में 17 वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

  • 2020 – भारत के आईक्रिएट ने इजरायल के साथ टेक इनोवेशन और स्टार्ट-अप में सहयोग करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • 2020 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन( डीआरडीओ) ने ‘अभ्यास’ नाम के ‘तेज रफ्तार एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट यान’ का अंतरिम परीक्षण केंद्र बालासोर, ओडिशा में सफल उड़ान परीक्षण किया।
  • 2020 – लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफलता पूर्वक परीक्षण अहमदनगर में केके रेंज, आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल (एसीसीएंडएस) में एमबीटी अर्जुन टैंक से किया गया।
  • 2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भाग लेने के लिए चार दिवसीय अमरीका यात्रा पर रवाना हुए।

22 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1853 – सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं।
  • 1869 – वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री – भारत के समाज सुधारक। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
  • 1930 – प्रतिवादि भयंकर श्रीनिवास – भारत के एक अनुभवी नेपथ्यगायक थे।
  • 1950 – पवन कुमार चामलिंग – भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक।
  • 1979 – रोहित सरदाना – एक भारतीय समाचार एंकर थे।

22 सितंबर को हुए निधन

  • 1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरुनानक देव का करतापुर में निधन हुआ। उन्होंने ही ‘लंगर’ की प्रथा शुरू की थी।
  • 1791 – भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्त्री माइकल फैराडे का निधन।
  • 1979 – जमीयत – ए – इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी ।
  • 1991 – दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
  • 2011 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी।
  • 2020 – मराठी, हिंदी फिल्म और जानी-मानी थिएटर अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन।
  • 2021 – आकाशवाणी में समाचार वाचक रहे रामानुज प्रसाद सिंह (86) का निधन हुआ।

22 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • पवन कुमार चामलिंग जन्म दिवस।
  • विश्व गेंडा दिवस ( World Rhino Day)।
  • गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के कल्याणार्थ)।
  • विश्व कार मुक्त दिवस ।
  • श्रम प्रतिष्ठा दिवस ( कन्फर्म नहीं )।
शक सम्वत- 1944 | विक्रम सम्वत- 2079 | मास- आश्विन | पक्ष- कृष्णपक्ष | तिथि- द्वादशी – 25:19 तक | पश्चात्- त्रयोदशी | नक्षत्र- आश्लेषा – 26:04 तक | सूर्योदय- 06:09 | सूर्यास्त- 18:18 | चन्द्रोदय- 27:29 | चन्द्रराशि- कर्क – 26:04 तक | पश्चात्- सिंह | सूर्यायण – दक्षिणायन | गोल- उत्तरगोल | अभिजित- 11:49 से 12:38 | राहुकाल-* 13:44 से 15:16 | ऋतु- शरद् | दिशाशूल- दक्षिण
विशेष : आज बृहस्पतिवार को  आश्विन बदी द्वादशी 25:19 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों -यति – वैष्णवों – संन्यासियों का श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी
ध्यान दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है । आपका दिन मंगलमय हो 

इतिहास में 22 सितम्बर Read More »