Gold is continuously falling, now it has become so cheap, see how much the prices have fallen.

Gold price : लगातार औंधे मुंह गिर रहा सोना, अब हो गया इतना सस्ता, देखिए कितने लुढ़के दाम

Gold Price : सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोने (Gold Price) के दाम गिर रहे हैं। हालांकि मध्यम पूर्व में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के चलते सोने के दाम अब गिर रहे हैं। चांदी भी सस्ती हो रही है।

 

 

कितना सस्ता हुआ सोना ?

पिछले हफ्ते से सोना 800 ₹ से ज्यादा सस्ता हो चुका है। शुक्रवार की शाम को एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना का घरेलू वायदा दाम 70,668 ₹ प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं पिछले माह 12 अप्रैल को MCX Gold ने 73,958 रुपये प्रति 10 ग्राम के दाम के साथ ऊंचा आंकड़ा बनाया था। इस तरह 1 माह के अंदर ही सोना (Gold Price) अपने आंकड़े के ऊंचे स्तर से 3290 ₹ प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। बता दें की, अप्रैल माह में सोने के दाम 68,699 ₹ प्रति 10 ग्राम पर खुले थे। अप्रैल में सोने के दाम अधिकतम 73,958 ₹ प्रति 10 ग्राम तक गए थे।

 

सोना विश्व बाजार में हुआ सस्ता

पिछले एक हफ्ते से ही सोने के दाम तकरीपन 830 ₹ तक घटे हैं। घरेलू बाजार के साथ ही विश्व बाजार में भी सोने (Gold Price) के दाम कम हुए हैं। पिछले हफ्ते से विश्व बाजार में सोना 48 डॉलर प्रति औंस तक घट चुका है। वहीं शुक्रवार की शाम को यह 2301 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

Gold price : लगातार औंधे मुंह गिर रहा सोना, अब हो गया इतना सस्ता, देखिए कितने लुढ़के दाम Read More »