IMD released full two month time schedule of forecast of monsoon rain in different states of the country.

India rain weather News : आईएमडी ने देश के भिन्न-भिन्न राज्यों मेें मॉनसूनी बरसात के अनुमान का पूर दो महीने टाईम शेड्यूल जारी किया 

India rain weather News : भीषण गर्मी और लू की तेज थपेड़ो से देश के अधिकांश राज्यों में आमजन परेशान है। इसलिए वो बरसात के दिनों के लिए आसार लगाये बैठे है, ताकि इस भीषण गर्मी में चलती लू से निजात पा सकें। इस बीच दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमानित बरसाती मौसम के हिसाब से दो महीने का कैलंडर जारी किया है। बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य तौर पर 1 जून के आस-पास केरल में प्रवेश करता है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है।

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों सबसे गर्म चल रही है। शुक्रवार से दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है, जो देशभर में सबसे ज्यादा है। मगर दिलचस्प यह है कि, मॉनसून इस बार समय से पहले आगे बढ़ रहा है और अच्छी बरसात करने वाला है। 

 

 

 

राज्यों में मॉनसून के दाे महीना का शेड्यूल 

तारीख                        राज्य

  • 22 मई :-      अंडमान निकोबार 
  • 26 मई :-       बंगाल की खाड़ी 
  • 1 जून :-        केरल, तमिलनाडु 
  • 5 जून :-        कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा
  • 10 जून :-     महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल 
  • 15 जून :-     गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार 
  • 25 जून :-    गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर 
  • 30 जून :-    राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब 
  • 5 जुलाई :-  राजस्थान 

 

India rain weather News : आईएमडी ने देश के भिन्न-भिन्न राज्यों मेें मॉनसूनी बरसात के अनुमान का पूर दो महीने टाईम शेड्यूल जारी किया  Read More »