Delhi NCR Rain alert : दिल्ली-एनसीआर में 3 दिन तेज हवाओं के संग बारिश होने की चेतावनी दी !

Delhi NCR Rain alert : देशभर में गर्मी का मौसम के बीच में बारिश का मौसम भी कई पश्चिमी क्षेत्रों के संग मैदानी क्षेत्रों मंे छलांग लगा रहा है। आपकों बता दें कि, दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में गुरूवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया। राजधानी में लगातार 8वें दिन अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में गुरूवार को यह 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

 

सफदरगंज में गर्मी का तापमान

दिल्ली में गर्मी का स्तर दिन पर दिन चढ़ने लगा है। ऐसे में दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरगंज में गुरूवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

 

पश्चिमी विक्षोप से कैसे बदलेगा मौसम ?

मौसम विभाग का अनुसार है कि, शुक्रवार दिन में हल्के बादलों (Delhi NCR Rain alert) की आवजाही हो सकती है। शनिवार, रविवार और सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेंज हवा के साथ हल्की बारिश (Delhi NCR Rain alert) होने की संभावना है।

 

प्रदूषण के कारण दिल्ली के 6 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंची

आपको बता दें कि, देश की राजधानी में फिर से एक बार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। गुरूवार के दिन दिल्ली के 6 इलाकों का वायु गुणवता सूचकांक 300 से ज्यादा यानी बेहद खराब श्रेणी में रिकार्ड दर्ज किया गया। जनवरी में भी दिल्ली का मौसम बेहद प्र्रदूषित (Delhi NCR Rain alert) रहा था। पर फरवरी और मार्च में मौसम के अलग-अलग कारणों की वजह से हवा कमोंबेस साफ रही।

 

दिल्ली के बाद कौन सा शहर रहा सबसे गर्म ?

दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा गर्मी गुरूग्राम में रही। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा परेशान करेगी। गुरूग्राम में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिल्ली के नजफगढ़ का 40.1 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद में 37.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 38 और नोएडा में 38 डिग्री तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया।

गुरूवार को जिले में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान मे 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 21.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया। बुधवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान मंे 4.02 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

किस तारिख को है बारिश होने की आशंका ?

मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 अप्रैल के मध्य तक बादल छाये रहने के साथ-साथ बारिश (Delhi NCR Rain alert) होने की आशंका है। 13 एंव 14 अप्रैल को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।

Delhi NCR Rain alert : दिल्ली-एनसीआर में 3 दिन तेज हवाओं के संग बारिश होने की चेतावनी दी ! Read More »