ashok tanwar

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाया: अशोक तंवर

भाजपा प्रत्याशी ने ऐलनाबाद हलके के अनेक गांवों में की विशाल जनसभाएं, नरेंद्र मोदी अगले पांच सालों में देश को दुनिया की तीन नंबर अर्थव्यवस्था बना देंगे
भाजपा शासन में चैन व खुशहाली से अपना जीवन यापन कर रहा आम आदमी: कैप्टन मीनू बैनीवाल

सिरसा/ऐलनाबाद, 9 मई। भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने ऐलनाबाद हलके के विभिन्न गांवों में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इन जनसभाओं में उमड़ी भीड़ ने हाथ उठाकर एक स्वर में भाजपा को समर्थन देने का संकल्प लिया। मल्लेकां, उमेदपुरा, कुत्ताबढ़ा, मैहनाखेड़ा, चिलकनीढाब, पोहडक़ा, मिठी सुरेरां, खारी सुरेरां, बुढ़ीमेड़ी, मौजूखेड़ा, ढाणी बचन सिंह, ठोबरिया, वार्ड 13 व टिब्बी अड्डा के पास जनसभाओं को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दस सालों में पूरे देश को जहां संगठित रखा तो वहीं इन्हीं मजबूत हाथों में देश होने के कारण आज भारत पूरे विश्व में एक विश्वगुरु के तौर पर जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है। हर क्षेत्र में देश ने पिछले 10 सालों में अभूतपूर्व तरक्की की है। देश में सुशासन का ये सिलसिला अनवरत जारी रखने के लिए तीसरी बार भाजपा का सत्तासीन होना बेहद जरूरी है। अशोक तंवर ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अगले पांच सालों में देश को दुनिया की तीन नंबर अर्थव्यवस्था बना देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में गरीबों का जीवन स्तर सुधरा है। गरीबों के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। अब गरीबों को इलाज के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। आयुष्मान योजना के तहत गरीब 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज निजी अस्पतालों में करवा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया: मीनू बैनीवाल

ऐलनाबाद के कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनभलाई के लिए काम किया है। बिना किसी भेदभाव के सरकार ने सभी वर्गांे के कल्याण के लिए नीतियां बनाई हैं। इन नीतियों का ही परिणाम है कि आज आम आदमी भाजपा शासन में चैन व खुशहाली से अपना जीवन यापन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई बुलंदियां प्रदान की है। उन्होंने उपस्थितजनों का आह्वान किया कि वे देश की भलाई व अपने बेहतर कल के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।

सबका जीवन खुशहाल बनाने के लिए दिन-रात काम किया प्रधानमंत्री ने: निताशा

भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने कहा कि पार्टी की नीतियों को लेकर जनता में बेहद उत्साह का माहौल है। सरकार ने किसी भी वर्ग को निराश नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका जीवन खुशहाल बनाने के लिए दिनरात काम किया है। इसलिए आज भारत का हर मतदाता नरेंद्र मोदी को ही एक बार फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी मजबूत होकर उभरें और बहुमत के साथ भाजपा फिर से देश की सेवा के लिए सत्तासीन हो सके।

 

ये थे मौजूद

पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, अमीरचंद मेहता, मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल, दिनेश गोदारा, मंडल महामंत्री लखविंद्र सिंह, प्रगट सिंह, हरविंद्र सिंह, हरीश चंद्र जोशी, मंडल महामंत्री एवं सरपंच सुखदेव सिंह, जिला मंत्री किसान मोर्चा त्रिलोचन सिंह लाली, मैंबर पंचायत मल्लेकां हरजिंद्र सिंह बराड़, सलवेर प्रधान, निर्मल महंत, मक्खन सिंह खालसा, पंचायत मैंबर जरनैल सिंह, बलजिंद्र सिंह सेखो, गुरुघर प्रधान सुखदेव सिंह सेखो, जगसीर सिंह गिल, जगसीर सिंह मंडेर, पंचायत मैंबर मल्लेकां जगसीर सिंह, डा. गुरचरण सिंह, सरपंच सुरेंद्र इंदलिया, पूर्व सरपंच विजय सिंह कस्वां, पूर्व पंच राजेंद्र, बंसीलाल शीला, रामेश्वर चिड़दिया, प्रदीप चिड़दिया, महेंद्र भार्गव, महावीर सुथार, हरीश जोशी, अंकित शीला, बलवंत शीला, अशोक शर्मा, कृष्ण ढाका, बुटा यमला, सरपंच मनोज सिहाग, पूर्व सरपंच सतपाल सिंह, कृष्ण सोनी, भीम सिंह राजपूत, काशीराम मेघवाल, मांगेराम, सोहन लाल धानक, विनोद धानक, सतपाल प्रजापत, मदन सहारण, पालाराम मेघवाल, हाकम चंद सेतिया, हेतराम, राजेंद्र सोनी, मदन सुभार, अमर सिंह खोरड़, सुभाष काकड़, हनुमान स्वामी, धर्मबीर पारीक सहित काफी संख्या में नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाया: अशोक तंवर Read More »

किसानों औैर आमजन के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है भाजपा सरकार:कुमारी सैलजा

कहा-दस साल में राजनीति में बहुत कुछ बदला, अब संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग है

रानियां, 09 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल की राजनीति में बहुत बदलाव आया है, आज देश में अब संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग जारी है, सरकार आमजनता के हित में कोई काम करने के बजाए जनता और किसानों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है, किसानों को बरबाद हुई फसलों का मुआवजा तक नहीं दिया जाता और धनाड्यों के लाखों-करोडों के कर्जे माफ कर दिए जाते हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने जब सरपंचों के सारे को अधिकार ही छीन लिये तो गांवों में कैसे विकास होगा, इस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाए जनता को मुद्दों से भटकाकर देश और समाज में धर्म के नाम पर बंटवारे की बात करती है।

कुमारी सैलजा ने वीरवार को रानियां विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में भाग लिया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सैलजा ने गांव भंभूर से चुनावी दौरा शुरू किया, वे जिस जिस गांवों में गई वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं में उत्साह देखते ही बनता था, महिलाओं और बुजुर्गो ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उनके साथ चूरू लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला,  पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, मलकीत सिंह खोसा, कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र एडवोकेट संदीप नेहरा, जसवंत सिंह कस्वां, हरिओम कौशिक, राजेश चाड़ीवाल, रतन गेदर, विशाल वर्मा, गुरदेव सिंह विर्क, रवि कंबोज, विनीत कंबोज, आम आदमी पार्टी नेता हैप्पी कंबोज आदि मौजूद थे।

गांव मंगाला में जनसमुह को संबोधित मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं किया, कभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालने की बात कहकर गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और समाज में बंटवारे जैसा माहौल बना दिया है, देश में लोकतंत्र तो रहा ही नहीं सरकार तानाशाह बनी हुई है, लोग अपने सम्मान और अधिकारियों की लड़ाई लड़ रहे हैं, अब हमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखकर कल के बारे में सोचना है आज समय आ गया है जहां लोकतंत्र को बचाना भी है और उसे मजबूत करना भी है। युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है और उनको रोजगार उपलब्ध करवाना है। जिस देश में बेरोगारों की कतार लगी हुई है वहां विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है पर सरकार के पास उनको मुआवजा तक देने के लिए पैसे नहीं है पर सरकार के साथ चलने वाले दो चार धलाड्यों के लाखों-करोडों के कर्ज माफ किए जाते है क्या इसी को सबका साथ सबका विकास कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र उनका अपना घर परिवार है, उनके पिता चौ दलबीर सिंह का इस क्षेत्र से लगाव रहा है इसी भूमि से उन्होंने राजनीति की शुरूआत की, मेरा इस क्षेत्र से गहरा नाता रहा है, उनका सिरसा आना जाना रहा है वे लोगों के सुख दुख में शामिल होती रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के कहने पर ही वे चुनाव लड़ रहा है सच तो ये है कि यहां से सैलजा नहीं बल्कि सिरसा की जनता चुनाव लड़ रही है। भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर लडाई लड़नी होगी, अगर पार्टी जिंदा है तो हम जिंदा हैं। हम सभी को मिलकर बीजेपी के मंंसूबों को पूरा नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता असली मुद्दों पर बात नहीं करता बल्कि जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि इस बार जनता उसके बहकावे में आने वाली नहीं है ऐसे में भाजपा धर्म की बात करती है।

 

सैलजा का सिरसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा 10 मई को

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 10 मई को सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में शामिल होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करेंगी। वे 10 मई को 09.00 बजे भगवान परशुराम चौक पर पहुंचकर मल्यार्पण करेंगी इसके बाद में 09.15 बजे – सोनी धर्मशाला (बेगूं रोड, सिरसा),  09.30 बजे – शाहपुर बेगू,  10.00 बजे – बाजेकां,  10.15 बजे – सरदार दलजीत सिंह रियाड के निवास स्थान बाजेकां में, 10.30 बजे – फुलकां, 11.00 बजे – कंवरपुरा,  11.30 बजे – कसुंभी,  12.00 बजे – जोधकां,  12.30 बजे – मोचीवाला,  01.00 बजे – डिंग मंडी, 01.30 बजे – कुक्कड़ थाना,  02.00 बजे – शेरपुरा, 02.30 बजे – गदली,  03.00 बजे – नारायण खेड़ा,  03.30 बजे – नहराणा, 03.45 बजे – माखोसरानी,  04.15 बजे – कैरावाली, 04.45 बजे – साहुवाला द्वितीय, 05.15 बजे – ताजियाखेड़ा, 05.45 बजे – चाड़ीवाल,  06.15 बजे – अलीमोहम्मद, 06.30 बजे – नेजिया खेड़ा,  07.00 बजे – बेगूं रोड़, नजदीक रिद्धि सिद्धि होटल,  07.30 बजे – कीर्ति नगर, कंगनपुर रोड़ और 08.00 बजे – सुभाष चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कांगे्रस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।

किसानों औैर आमजन के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है भाजपा सरकार:कुमारी सैलजा Read More »