इतिहास में 17 सितंबर

शक सम्वत- 1944, विक्रम सम्वत- 2079, मास- आश्विन, पक्ष- कृष्णपक्ष, तिथि- सप्तमी – 14:16 तक, पश्चात्- अष्टमी, नक्षत्र- रोहिणी – 12:21 तक, पश्चात्- मृगशिरा, करण- बव. – 14:16 तक, पश्चात्- बालव, योग- सिद्धि – पूर्णरात्रि, सूर्योदय- 06:06, सूर्यास्त- 18:24,चन्द्रोदय- 23:00, चन्द्रराशि- वृषभ – 25:44 तक, पश्चात्- मिथुन, सूर्यायण – दक्षिणायन, गोल- उत्तरगोल, अभिजित- 11:50 से 12:40, राहुकाल- 09:11 से 10:43, ऋतु- शरद्, दिशाशूल- पूर्व

17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
  • 1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित ​करने का आदेश दिया।
    1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा के रूप में मान्यता दी।
    1598 – नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
    1630 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई।
    1644 – फ्रांसीसी सेना ने जर्मनी के मेंज शहर पर कब्जा किया।
    1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
    1778 – अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली फोर्ट पिट की संधि हुई।
    1787 – फिलाडेल्फिया कन्वेंशन में अमेरिकी संविधान को अपनाया गया।
    1922 – रेडियो मास्को का प्रसारण शुरू हुआ।
    1923 – बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें 640 भवन आग की चपेट में आ गए।
    1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
    1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
    1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
    1947 – अमेरिका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
    1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।
    1949- दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना।
    1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
    1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
    1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
    1974- बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
    1982- भारत और सिलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
    1983 – अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती।
    1995 – चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
    1999 – ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
    2000 – जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
    2001 – अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
    2002 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
    2004 – तमिल को भारत की पहली शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा घोषित किया गया।
    2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
    2006 – हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।
    2006 – भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना।
    2006 – गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न।
    2006 – भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
    2006 – कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।
    2006 – विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
    2008 – जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
    2009 – केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
    2009 – दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
    2011- न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
    2013 – भारतीय मूल की नीना दावुलुरी ने मिस अमेरिका का खिताब जीता।
    2017- कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
    2019 – तालिबान का राष्ट्रपति गनी की रैली पर हमला, 26 की मौत।
    2019 – अमेरिकन महिला सारा थॉमस बिना रुके तैरकर इंग्लिश चैनल चार बार पार करने वाली पहली महिला बनी।
    2019 – हैदराबाद- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण कर्नाटक किया।
    2020 – कश्मीर में पुलवामा जैसा हमला नाकाम, भारतीय सेना ने बरामद किया 52 किलो विस्फोटक।
    2021 – एससीओ सदस्य देशों के प्रमुखों की परिषद की 21वीं बैठक हाइब्रिड प्रारूप में दशान्बे में हुई , अध्यक्षता ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमी रहमान ने की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी भाग लिया।
ALSO READ  इतिहास में 21 सितम्बर

17 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1864 – अनागारिक धर्मपाल ।
    1867 – गगनेन्द्रनाथ टैगोर – प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार (कार्टूनिस्ट) थे।
    1872 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
    1879 – ई वी रामास्वामी नायकर- तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
    1888 – मिचियो सुजिमुरा एक जापानी कृषि वैज्ञानिक और जैव रसायनज्ञ थे।
    1903 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
    1915 – मक़बूल फ़िदा हुसैन- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार ।
    1929 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्त्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
    1930 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन।
    1937 – सीताकान्त महापात्र उड़िया साहित्यकार।
    1941 – चंद्रथिल गौरी कृष्णदास नायर एक भारतीय टेक्नोक्रेट, शिक्षक और धातुकर्म वैज्ञानिक।
    1945 – भक्ति कारु स्वामी – भारतीय आध्यात्मिक नेता ।
    1945 – जनरल जोगिन्दर जसवन्त सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी भारतीय थल सेना के बाईसवें सेनाध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
    1950 – नरेंद्र मोदी- भारतीय राजनीतिज्ञ , भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री।
ALSO READ  इतिहास में 18 सितंबर

17 सितंबर को हुए निधन

  • 1982 – प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ था।
    2017 – मोहम्मद तसलीमुद्दीन भारतीय राजनीतिज्ञ और राजद के वयोवृद्ध नेता थे।
    2020 – प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता की कोलकाता स्थित अपने आवास पर संदिग्ध हालात में 63 की उम्र में मौत हो गई।
    2020 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर अमिताभ घोष का 90 साल की उम्म्र में निधन हो गया।
    2020 – कोरोना से संक्रमित राज्यसभा सांसद और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती का बेंगलुरु में निधन हुआ।
    2021 – प्रसिद्ध पद्म श्री पुरस्कार विजेता खगोल भौतिकीविद् तनु पद्मनाभन का निधन हुआ।

17 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • नरेन्द्र मोदी जन्म दिवस ।
    विश्व रोगी सुरक्षा दिवस।
    मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (महाराष्ट्र)।
    अंतर्राष्ट्रीय लाल / रेड पांडा दिवस (IRPD , सितंबर के तीसरे शनिवार को) ।
    विश्व सफाई दिवस ( सितम्बर का तीसरा शनिवार ) ।
    राष्ट्रीय सफाई दिवस ( यू. एस. ,सितम्बर का तीसरा शनिवार )।
ALSO READ  इतिहास में 20 सितम्बर

कृपया ध्यान दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻 आपका दिन मंगलमय हो जी । 🌻

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *