इसी हफ्ते घोषित होंगी पंचायत चुनाव की तारीख: सीएम मनोहर लाल

चंडीगढ़। सरकार पंचायती राज चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी जिलों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगस्त के इसी हफ्ते पंचायत राज चुनावों की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव सितंबर माह में पूरे करवा लिए जाएंगे, अफवाहों पर ध्यान न दें। कोर्ट का लंबा प्रोसीजर है, जो चलता रहेगा, इससे चुनाव टालने की कोई उम्मीद नहीं है। गौर रहे कि इस बार हरियाणा में 23 ग्राम पंचायतें अधिक होंगी। पिछली बार कुल 6205 ग्राम पंचायतें थीं, जिनकी संख्या बढ़कर अब 6228 हो गई है।

ALSO READ  Raw employee confirm ; हरियाणा में सैंकड़ों कच्चे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द होंगे पक्के, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने दिए ये आदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *