सिलेंडर में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 1 किलोमीटर दूर तक सुनी आवाज, 7 घायल

 

रोहतक। शहर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एकता कॉलोनी में आज सुबह एक मकान में लगा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि 1 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। मकान की छत और दीवारें टूट गई। इतना ही नहीं आसपास के मकानों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका सुनकर लोग सहम गए और तुरंत घर से बाहर निकल देखे तो मंजर काफी खौफनाक था। इस हादसे में मकान में रह रहे 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनमें 2 बच्चे भी हैं सभी को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल जानकारी यह सामने आ रही है कि मकान में गर्म पानी के लिए लगाए गए गैस गीजर के सिलेंडर में धमाका हुआ। हालांकि है प्रारंभिक जानकारी है ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है।

ALSO READ  Haryana Political News : जजपा को नहीं तोड़ पाएंगे देवेंद्र बबली, बने ये नए समीकरण

घायलों की पहचान 33 वर्षीय विशाल, उसकी पत्नी शिल्पा, 8 वर्ष का बेटा रेहान और 1 वर्ष की बेटी रेवन के रूप में हुई है। वही मकान की ऊपरी मंजिल में रह रहे 16 वर्षीय प्रीति, 20 वर्षीय उपासना और 18 वर्षीय पार्थिव भी घायल हो गए। मकान के आसपास दूसरे मकानों को भी नुकसान पहुंचा।साथ ही पड़ोस में खड़ी एक गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोग धमाके की आवाज सुनकर दौड़कर घरों से बाहर निकले और पता लगा कि इस मकान में धमाका हुआ है। बाद में पता चला कि सिलेंडर फटा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *