भूना में घर पर अकेली वृद्ध महिला पर नुकीली चीज से जानलेवा हमला

फतेहाबाद। जिले में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन खून खराबे की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज भूना के वार्ड नं. 3 में अज्ञात शख्स ने एक घर में घुसकर अकेली महिला पर नुकीले हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया। महिला को हिसार रेफर किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिनों गांव अहरवां में घर में अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला पर अज्ञात शख्स ने सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद अब भूना में बुजुर्ग महिला के साथ घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी मिली है कि वार्ड नं. 3 निवासी तेजो देवी आज अपने घर पर लेटी हुई थी। अज्ञात आदमी उसके घर में आ घुसा और सुए नुमा नुकीली चीज से उसकी गर्दन पर वार किया और भाग गया। शख्स किस नियत से यहां आया, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। पिछले हफ्ते अहरवां में अकेली रहने वाली महिला के सिर पर वार कर उसे मार डाला गया था, उसकी बालियां और कोका गायब था। अभी तक उस मामले में सुराग नहीं लगा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *