Women like such men very much, they never leave them.

Chanakya Niti : ऐसे पुरुषों को बेतहाशा पसंद करती हैं महिलाएं, कभी छोड़कर नहीं जाती हैं

Chanakya Niti : जीवन में एक लड़की या महिला का हमसफर कैसा हो, इसके लिए भारत के महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों का उल्लेख किया है। अक्सर आपने देखा होगा कि, महिलाएं ज्यादा बोलती हैं। ऐसे में वह हमेशा से चाहती हैं कि, उनका पार्टनर उन्हें सुकून से सुने। लड़कियां हर बात किसी से नहीं कहती हैं, लेकिन जिससे वो बात करना पसंद करती हैं, उसे वह अपनी हर बात ही शेयर करती हैं। लड़कियां चाहती है कि, उनका पार्टनर उनको साये की तरह सुनें। महिलाओं को उनकी बातें सुनने वाले पुरुष काफी भाते हैं।

 

 

 

लड़की कैसे दीवाने सपने देखती है ?

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि, किसी भी इंसान के व्यक्तित्व का पता उसकी हरकतों और चाल-ढाल से चल सकता है। हर लड़की का सपना होता है कि, उसका होने वाला पार्टनर न केवल देखने में बेहतर हो बल्कि उसकी आदतें भी दिल को जीत लेने वाली हों। वह उन्हें सच्चा प्यार करे।

ALSO READ  Offline WhatsApp feature update : WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, ऑफलाइन भी भेज सकेंगे एचडी फोटो और फाइल

बता दें कि, चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जिनको देखकर एक महिला पुरुष की तरफ आकर्षित होती है। पुरुषों की ऐसी आदतों को महिलाएं भरी महफिल या शांत जगह दोनों जगह नोटिस करती हैं। उनकी यह आदतें ही एक महिला को अपना दीवाना बना सकते हैं।

 

 

 

बेहतर पार्टनर में लड़कियां/ महिलाएं क्या नोटिस करती हैं ?

भारत देश के महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री ने पुरुषों के लिए अपनी नीति (Chanakya Niti) में बताया है कि, जो इंसान ईमानदार होता है, उस पर लड़कियां जल्दी आकर्षित होती हैं। महिलाओं को नेक दिल पुरुष काफी पसंद आते हैं। महिलाओं और लड़कियों का मानना होता है कि, ईमानदार पुरुष अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते हैं। भरी महफिल में अगर लड़कियां ऐसे पुरुषों को देखते ही उसे प्रपोज करने का मूड बना लेती हैं।

ALSO READ  Indian Marriage festival : ढाई महीने बंद हुए बैंड-बाजा-बारात, अब इस महीने में होंगी सबसे ज्यादा शादियां

 

 

 

 

लड़कियां किन पुरुषों पर जल्द प्रभावित होती है ?

दरसल, देखा जाता हैं कि कुछ पुरुष अपने से छोटे तबकों के लोगों से बदतमीजी से बात करते हैं। वहीं, कुछ पुरुष ऐसे होते हैं, जो दूसरों की हमेशा मदद करते हैं और अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। पुरुषों की यह शालीनता लड़कियों/महिलाओं को जल्दी प्रभावित करती है। दूसरों के प्रति पुरुषों का अच्छा व्यवहार लड़कियों को आकर्षित करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *