Today in history

इतिहास में 19 सितम्बर

शक सम्वत- 1944 | विक्रम सम्वत-* 2079 | मास-* आश्विन | पक्ष- कृष्णपक्ष  | तिथि- नवमी – 19:04 तक | सूर्योदय- 06:07 |सूर्यास्त- 18:22 | चन्द्रोदय-* 24:40 | चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात | सूर्यायण -* दक्षिणायन | अभिजित-* 11:50 से 12:39 | राहुकाल-* 07:39 से 09:11 | ऋतु-* शरद् | दिशाशूल-* पूर्व
विशेष:  आज सोमवार को  आश्विन बदी नवमी 19:04 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध , सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध , मातृ नवमी , जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत का पारण , बुध वक्री उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 18:19 पर , कुमारयोग 19:02 से , व्यतीपात पुण्यम् , बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस , पी शीलू एओ ( P. Shilu Ao ) स्मृति दिवस , अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस व International Talk Like a Pirate Day.
आज की वाणी:  यथैधः स्वसमुत्थेन वह्निना नाशमृच्छति। तथाऽकृतात्मा लोभेन सहजेन विनश्यति ।। महाभारत, वनपर्व२/३८
अर्थात् : जैसे लकड़ी अपने ही भीतर से प्रकट हुई आग के द्वारा जलकर नष्ट हो जाती है, उसी प्रकार जिसका मन वश में नहीं हुआ, वह पुरुष अपने साथ ही पैदा हुई लोभवृत्ति, तृष्णा द्वारा सहजभाव से नाश को प्राप्त हो जाता है।

19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1755 – ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।
  • 1865 – अटलांटा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
  • 1870 – फ्रेंको-प्रुशियन युद्ध में पेरिस की घेराबंदी शुरू हुई।
  • 1876 – ओटावा में एक फुटबॉल क्लब की स्थापना की गयी।
  • 1888 – विश्व की प्रथम सौंदर्य प्रतियोगिता बेल्जियम में शुरू की गयी।
  • 1891 – विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट आॅफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
  • 1893 – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाअों को मतदान का अधिकार दिया गया।
  • 1907 – पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था।
  • 1918 – जॉर्डन घाटी में तीसरे ट्रांसजेर्डन हमले की शुरुआत हुई।
  • 1931 – जापानी फौज ने दक्षिणी मंचूरिया पर कब्जा किया।
  • 1952 – हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
  • 1955 – मैक्सिको समुद्री तूफान हिल्डा से करीब 200 लोग मारे गए।
  • 1955 – अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह करके राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
  • 1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1962 – भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
  • 1973 – सोवियत संघ ने सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1974 – होंडुरास मे समुद्री तूफान फिफी के कहर से 5000 लोग मारे गए।
  • 1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 1983 – ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
  • 1985 – मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई। जिसमें तीन राज्य तबाह हो गए थे और करीब 10,000 लोग मारे गए।
  • 1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
  • 1991 – दो जर्मन पर्यटकों को इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला। यह करीब 5000 साल पुराना था।
  • 1996 – ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1996 – एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
  • 2000 – कर्नम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • 2002 – इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
  • 2006 – सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू।
  • 2006 – पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम सम्बन्धी टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
  • 2006 – उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की।
  • 2006 – भारत ने आई.एम.एफ़. से सहयोग का वायदा किया।
  • 2006 – थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट हुआ, जिसके बाद जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
  • 2007 – भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।
  • 2007 – साइबर वॉर की सम्भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्थायी कमांड का गठन किया।
  • 2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
  • 2009 – गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।
  • 2014 – एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।
  • 2019 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने।
  • 2020 – भारत और बांग्लादेश अपनी सीमाओं पर संयुक्त समन्वित सीमा गश्त फिर से शुरू करने पर सहमत हुए ।
  • 2020 – सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • 2021 – चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के रूप में नाम घोषित किया।

19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1867 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
  • 1886 – फ़ज़ल अली ओबीई – एक भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और ओडिशा के राज्यपाल और राज्य पुनर्गठन आयोग के प्रमुख थे।
  • 1911 – ब्रिटिश उपन्यासकार विलियम गोल्डिंग का ब्रिटेन के न्यूक्वे में जन्म हुआ, जिन्हें 1983 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 1924 – सुचित्रा मित्रा – एक भारतीय गायिका।
  • 1927 – कुंवर नारायण – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।
  • 1958 – लकी अली- भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।
  • 1965 – अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।
  • 1976 – ईशा कोपिकर – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
  • 1977 – आकाश चोपड़ा- भारतीय क्रिकेटर।
  • 1979 – सत्यदेव प्रसाद भारत के एक एथलीट , वह तीरंदाजी में प्रतिस्पर्धा प्राप्त कर चुके।

19 सितंबर को हुए निधन

  • 1719 – रफ़ीउद्दौला – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह था।
  • 1936 – विष्णुनारायण भातखंडे – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान ।
  • 1965 – बलवंतराय मेहता – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1988 – -पी शीलू एओ ( P. Shilu Ao ) – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2013 – सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
  • 2020 – कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष में टोरंटो में हुआ निधन।
  • 2020 – वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और पूर्व लोकसभा सांसद रोजा देशपांडे का मुंबई में निधन।
  • 2021 – इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर जिमी ग्रीव्स का निधन हुआ।
  • 2021 – निलय दत्ता के नाम से मशहूर अरुणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता निलयानंद दत्ता का निधन हुआ।

19 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  •  श्री बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस।
  •  श्री पी शीलू एओ ( P. Shilu Ao ) स्मृति दिवस ।
  •  अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस ।
  •  International Talk Like a Pirate Day.

ध्यान दें जी:  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

ALSO READ  इतिहास में 21 सितम्बर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *