बीमारी से परेशान बुजुर्ग दंपत्ति ने दी जान, ढाणी में मृत मिले दोनों

फतेहाबाद। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग महिला और उसके पति द्वारा अपनी जान दे देने का मामला सामने आया है। दोनों के शव देर शाम उनकी ढाणी में कमरे में पड़े मिले। घटना शाम 5 बजे के बाद की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की शिनाख्त 85 वर्ष के अमर सिंह और 80 वर्षीय सोना के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग दंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले का संज्ञान लिया। दोनों बुजुर्ग दंपति खेत में बनी ढा़णी में रहते थे। उनका पुत्र भी साथ ही रहता है। लड़के ने रात को संभाला तो दोनों मृत मिले। पुलिस के अनुसार महिला को काफी समय से शुगर की बीमारी थी, जिसकारण वह चल फिरने में भी असमर्थ थी। इसी के चलते दोनों काफी परेशान थे। माना जा रहा है कि इसी कारण दोनों ने यह कदम उठाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *