Oppo's cheap smart phone is coming! Battery backup and camera will be strong

Oppo new smart phone : आ रहा है Oppo का सस्ता स्मार्ट फोन! बैटरी बैकअप और कैमरा होगा दमदार

Oppo new smart phone : Oppo A60 4G कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसमें 90Hz का LCD डिस्प्ले होगा। जिसमें 1604×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 264 PPI पिक्सल डेंसिटी होगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 950 निट्स की बताई गई है।

 

 

Oppo A60 4G स्मार्टफोन का रैम, डिस्प्ले के साथ होगा दमदार डिजाइन

आपको बता दें की, Oppo की A सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह भी एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन कहा जा रहा है। कथित तौर पर यह Oppo A60 4G फोन होगा, जिसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। फोन को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल में देखा गया था। लेकिन इसके डिजाइन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। अब रेंडर्स से इसका डिजाइन भी सामने आ गया है। फोन में 8 जीबी रैम, 90Hz डिस्प्ले और Snapdragon 680 चिपसेट होने की बात कही गई है। आइए जानते हैं

ALSO READ  BSNL Best Plans news : BSNL ने अन्य कंपनियों को चौंकाया , 91 रुपये के प्लान में मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी

 

 

 

आए जानें इस स्मार्टफोन की ख़ास बातें

Oppo A60 4G कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन होगा। इसके रेंडर्स सामने आए हैं जो इसके फ्रंट और बैक पैनल के डिजाइन से पर्दा उठाते हैं। 91 मोबाइल्स के साथ मिलकर टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने ये रेंडर शेयर किए हैं। फोन का रियर पैनल डिजाइन Oppo Reno10 से मिलता है। फ्रंट में यह पंच होल कटआउट के साथ है।

टिप्स्टर ने यहां पर फोन के स्पेसिफिकेशंस भी बताए हैं। इसमें 90Hz का LCD डिस्प्ले होगा। जिसमें 1604×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 264 PPI पिक्सल डेंसिटी होगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 950 निट्स की बताई गई है।

 

 

 

कैमरा क्वाल्टी और बैटरी होगी दमदार

यह स्मार्टफोन Snapdragon 680 चिपसेट के साथ आ सकता है। जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए एक ऑप्शन 256 जीबी का भी बताया गया है। इसमें कैमरा सेटअप 50MP+8MP+2MP का होगा। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की बताई गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

ALSO READ  Petrol Pump News : पेट्रोल पंप खोलने में आता है इतना खर्चा, एक लीटर तेल पर मिलता है इतना कमीशन

 

 

 

फोन के साइड में होगा फिंगरफ्रिंट स्कैनर

फोन में साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर बताया गया है। इसके अलावा यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी कैरी करेगा। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। फोन में चार्जिंग के लिए USB-C 2.0 सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें Wi-Fi 6 भी होगा। इस फोन का वजन 186 ग्राम बताया गया है। इसकी मोटाई 7.68mm बताई गई है। फोन Android 14 आधारित ColorOS 14.0.1 के साथ आ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *