Interest will be credited to EPF account on this day, EPFO ​​gave information! Come know complete information

EPF account interest : EPF खाते में इस दिन डालेगा ब्याज, ईपीएफओ ने दी जानकारी! आए जानें पूरी जानकारी

EPF account interest : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से फरवरी 2024 में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दरों की घोषणा की गई थी। सरकारी एजेंसी की ओर से पिछले वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज घोषित की गई है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीओफओ द्वारा 8.15 प्रतिशत की ब्याज घोषित की गई थी।

 

 

ईपीएफ खाते में कब आएगा ब्याज ?

बता दें की, वित्त वर्ष 2023-24 की बकाया ब्याज को लेकर बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर ईपीएफओ से सवाल पूछ रहे हैं। एक सवाल के जबाव में ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रिय सदस्य, इस प्रोसेस पर कार्य प्रगति पर है और ब्याज जल्द की खाते (EPF account interest) में क्रेडिट कर दी जाएगी। सभी सदस्य को अपनी पासबुक में जमा के साथ दिखेगी। किसी भी प्रकार की ब्याज की हानि सदस्यों को नहीं होगी।

 

 

 

28.17 करोड़ सदस्यों को वित्त वर्ष 2022-23 में मिली ब्याज

ईपीएफओ की ओर से अब तक 28.17 करोड़ सदस्यों को वित्त वर्ष 2022-23 की ब्याज दी जा चुकी है। ईपीएफओ (EPF account interest) द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लिख गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल 28.17 करोड़ सदस्यों को ब्याज का भुगतान किया जा चुका है। ये आंकड़ो मार्च 2024 तक के हैं।

 

 

 

फरवरी में घोषित हुई थी ब्याज

सीबीटी की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 में ईपीएफ खातों पर 8.25 प्रतिशत की (EPF account interest)  ब्याज दर घोषित की गई थी। यह पहले 8.15 प्रतिशत थी। पीआईबी की ओर से 10 फरवरी, 2024 को जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया था कि बोर्ड ने 13 लाख करोड़ के मूल पर 1,07,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक आय राशि के वितरण की सिफारिश की है। वित्त वर्ष 2022-23 में 11.02 लाख करोड़ के मूल पर 91,151 करोड़ की राशि के वितरण की घोषणा की गई थी।

EPF account interest : EPF खाते में इस दिन डालेगा ब्याज, ईपीएफओ ने दी जानकारी! आए जानें पूरी जानकारी Read More »