भाखड़ा में दर्जनभर महिलाओं सहित गिरा ट्रैक्टर, तीन डूबी

फतेहाबाद। फतेहाबाद के टोहाना के साथ लगते पंजाब क्षेत्र में महिला मजदूरों से भरा ट्रैक्टर नहर में जा गिरा। ट्रैक्टर के पीछे जोड़े गए कल्टीवेटर पर दर्जनभर महिलाएं सवार थीं। जिनमें से तीन महिलाएं ट्रैक्टर सहित नहर में डूब गईं, जबकि चालक और अन्य महिलाओं को बाहर निकाल लिया गया। डूबी महिलाओं की गोताखोरों द्वारा तलाश शुरू की गई। वहीं दोपहर करीब 3 बजे भाखड़ा से ट्रैक्टर को निकाल लिया गया है। लेकिन महिलाओं का कुछ पता नहीं चला। मामले में पंजाब पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।

मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोहाना से मुनक रोड पर गांव हरिगढ़ गेला मनियाना के आसपास महिलाएं खेतों में धान की जीरी लगाने का काम कर रही थी और उन्हें एक खेत से दूसरे खेत में जाना था। ट्रैक्टर का चालक भी यहीं पर खेत की मेढ़ बना रहा था। चालक के व्यस्त होने पर वहीं मौजूद एक अन्य युवक महिलाओं को ले जाने के लिए टै्रक्टर पर बैठ गया। बताया यह भी जा रहा है कि युवक दिव्यांग है।

ALSO READ  नप कार्यालय में मंत्री बबली की दबिश, खामियां मिलीं तो बोले गदरफण्ड बन्द करो

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पीछे जुड़े कल्टीवेटर पर ही दर्जनभर से ज्यादा महिलाएं खड़ी थीं। युवक ट्रैक्टर चलाकर जैसे ही नहर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर नहर के पुल पर चढ़ा तो एक दम से खड़ा हो गया और उसके बाद ट्रैक्टर युवक से संभला नहीं। जिससे ट्रैक्टर महिलाओं सहित नहर में जा गिरा। जिसके बाद यहां सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। लोगों ने बताया कि करीब 11 महिलाओं को बाहर निकाल लिया गया। चालक भी स्वयं बाहर आ गया।

मनियाना निवासी 16 वर्षीय पायल, 32 वर्षीय कमलेश व धोली रानी नहर में हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं मौके पर पहुंचे पंजाब पुलिस के जांच अधिकारी मनोज गोरसी ने बताया कि सुबह उन्हें हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। दोपहर तक तीनों महिलाओं की तलाश जारी है, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। वहीं नहर से निकाली गई महिलाओं को टोहाना के निजी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी तबीयत अब ठीक है। मामले में जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  हंस मार्केट रेहड़ी वाले पहुंचे नगर परिषद : बोले 20-25 स्थायी, बाकियों पर कार्रवाई करे प्रशासन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *