NEET 2022 Fatehabad

फतेहाबाद साधारण परिवार के बच्चों ने क्रैक किया नीट एग्जाम

फतेहाबाद साधारण परिवार के बच्चों ने क्रैक किया नीट एग्जाम
ईशवर इंस्टीटयूट के बच्चों ने नीट में पाई सफलता
आरज़ू को फतेहाबाद में नीट में मिले सार्वाधिक 667 अंक
फतेहाबाद। ईश्वर इंस्टीट्यूट ने फिर समर्पण, कड़ी मेहनत से इतिहास रच दिया है। इंस्टीट्यट के चार विद्यार्थियों ने भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2022 को क्रैक कर साधारण परिवार से डॉक्टर बनने का रास्ता पाया है। नीट 2022 में संस्थान की छात्रा आरजू पुत्री सुभाष पिलानी बनगांव ने 720 में से 667 अंक प्राप्त किए। दीक्षा मदान पुत्री रमेश मदान ने 615 अंक प्राप्त किए, भूमि अरोड़ा पुत्री विनोद अरोड़ा ने 613 अंक, पुनीत पुत्री सुनील मांझू ने 613 अंक लेकर नीट की परीक्षा पास की। संस्थान के डायरेक्टर अनुराग खुराना ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में भी संस्थान का प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल रहता आया है। वहीं विद्यार्थियों में भी आज खुशी का माहौल है। अनुराग खुराना ने बतााया कि वे हर साल 10 से 15 बच्चों को नीट की तैयारी करवाते हैं और तीन से चार बच्चों का सिलेक्शन हो जाता है। इस बार भी चार बच्चों ने 600 से अधिक नंबर लिए जबकि तीन बच्चों ने 550 से अधिक व 5 बच्चों ने 500 से अधिक नंबर प्राप्त किए हैं।

ALSO READ  जब मंत्री बबली गांव में बस लेकर पहुंचे, लोगों ने बजाई ताली, छात्राओं की टिकेट भी मंत्री ने दी

रोहन ने लिए 647 अंक

फतेहाबाद। नीट यूजी 2022 के परीक्षा परिणाम में फतेहाबाद के छात्र रोहन पुत्र सतीश भारती पत्रकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 647 अंक प्राप्त किए हैं। रोहन दिल्ली के इंस्टीट्यट से कोचिंग ले रहा था और अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों व माता-पिता को दिया। उसका कहना है कि उसका शुरू से ही सपना डॉक्टर बनने और जरूरतमंदों की सेवा करना रहा है। अब उसके सपनों को पर लगे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *