ट्रेन से महिला को धक्का मारा, मौत, खुद भी कूदा

ट्रेन से महिला को धक्का मारा, मौत, खुद भी कूदा

टोहाना। बीती देर रात रोहतक स्थित अपने मायके से टोहाना आ रही एक महिला को अज्ञात शख्स ने ट्रेन के डिब्बे से धक्का मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उक्त शख्स कुछ ही दूरी पर खुद भी ट्रेन से कूद गया। बताया जा रहा है कि शख्स द्वारा खाली डिब्बा पाकर उससे छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर उसे धक्का दिया गया।

महिला का शव आज तड़के 4 बजे परिजनों को बलियाला हेड के पास झाडिय़ों में पड़ा मिला। वहीं देर रात ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। अब दोनों घटनाओं का आपस में लिंक मिलने पर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया है। बच्चे ने उसकी कमीज देखकर ही आरोपी के रूप में उसकी शिनाख्त कर दी थी, बाद में पुलिस ने छानबीन की तो पुलिस ने कन्फर्म किया कि उक्त युवक ने ही महिला को धक्का दिया है।

ALSO READ  थानों में बबली की दबिश, असंतुष्ट मंत्री बोले लोग भयभीत, प्रशासन पर विश्वास नहीं, मुझे भेज रहे शिकायतें

आज सुबह एसपी आस्था मोदी भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला अमनदीप कौर के भाई विजेंद्र ने बताया कि उसकी बहन अपने 9 वर्षीय बच्चे के साथ रोहतक के गांव खरैंटी स्थित अपने मायके से ससुराल टोहाना के लिए रवाना हुई थी। बच्चे ने बताया है कि डिब्बा खाली था, नरवाना क्रॉस करते ही एक शख्स ने उसकी मां से छेडख़ानी और बदतमीजी शुरू कर दी, महिला ने बार-बार उसका विरोध किया और इस बात को लेकर उनमें झगड़ा भी हुआ।

बच्चे का कहना है कि इसके बाद शख्स ने उसकी मां को डिब्बे से नीचे फेंक दिया। वह डर के मारे दूसरे डिब्बे में चला गया। बाद में जब स्टेशन आया तो वहां उनको रिसीव करने के लिए उसका पिता हरजिंद्र मौजूद था, बच्चे ने खिड़की से ही हड़बड़ाहट में अपने पिता को आवाजें लगाई और फिर सारी बात अपने पिता को बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और उन्होंने खुद अपने स्तर पर भी रात को ही पटरी के साथ-साथ महिला की खोजबीन शुरू कर दी।

ALSO READ  स्कूल संचालकों को प्रशासन ने दी 10 दिन की मोहलत : डीसी से मिले स्कूल संचालक, 10 दिन में तय पूरे करने होंगे मानक

तड़के 4 बजे महिला का शव बलियाला हेड के आसपास मिल गया। जिसके बाद डायल 112 को सूचित किया गया, पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे पुलिस को सूचित किया गया। वहीं बीती रात 10 बजे के बाद एक युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना पर पुलिस टोहाना स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले आई, लेकिन तब तक यह नहीं पता था कि किसी महिला को ट्रेन से उसके द्वारा गिराया गया है।

उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। तड़के महिला का शव मिलने और फिर उसके पति द्वारा पुलिस को सूचित करने के बाद दोनों घटनाओं की कडिय़ां जुड़ गईं।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि शुरूआती जानकारी मिली है कि व्यक्ति ने ड्रिंक की हुई थी, हालांकि मेडिकल में बात की पुष्टि होगी। आरोपी 37 वर्ष का है और गांव कालवन का रहने वाला है। महिला को धक्का देने की घटना के कुछ ही दूर जाकर वह भी ट्रेन से कूद गया था।

ALSO READ  फतेहाबाद जिले में बेहतरीन मिसाल: सर्वसम्मति से चुना इस गांव का सरपंच

पहले आरोपी को घायलावस्था में पुलिस अस्पताल लाई थी, लेकिन तब तक यह नहीं पता चला था कि पीछे कोई घटना हो चुकी है। जब बच्चे के पिता ने सुबह महिला को ढूंढा और पुलिस को घटना बारे बताया, फिर दोनों घटनाओं को लिंक किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *